#Alert: शाहरूख - माहिरा की की ये नई रईस तस्वीरें देख काफी लोग निराश होंगे!

रईस शाहरूख खान ने अपनी और माहिरा खान की केमिस्ट्री से दिल जीतना शुरू कर दिया है। अब देखना ये है कि ये नई तस्वीरें और नया गाना लोगों को कितना पसंद आता है।

शाहरूख खान ने जब डेढ़ साल पहले रईस का पहला लुक शेयर किया था तो लोग पागल हो गए। उनका मियांभाई अवतार और मियांभाई की डेयरिंग लोगों को बहुत ज़्यादा पसंद आई।

फिर रईस का बस इंतज़ार ही चलता रह गया पर फिल्म आ ही नहीं पा रही। अब फाइनली रईस रिलीज़ हो रही है और फिल्म का ट्रेलर भी लोगों को धांसू लगा। लेकिन एक बार फिर, रईस की टीम वो गलती कर रही है जो नहीं होनी चाहिए।

raees-new-song-stills-starring-shahrukh-khan-mahira-khan

दरअसल, रईस की कुछ नई तस्वीरें रिलीज़ हुई हैं जो फिल्म के गाने उड़ी उड़ी जावे की हैं। तस्वीर में शाहरूख खान और माहिरा खान एक बार फिर बिल्कुल रोमांटिक और रंग बिरंगे अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं।

अब यहीं से शुरू होती है दिक्कत। रईस की यूएसपी है शाहरूख खान का मियांभाई अवतार लेकिन पिछले दो गानों से उनकी और माहिरा की केमिस्ट्री पर फोकस किया जा रहा है जो लोगों को ज़्यादा पंसद नहीं आ रहा है।
[#AlsoRead: सलमान - शाहरूख - आमिर - अजय - अक्षय...अपना FRIDAY क्यों नहीं चुनते!]

साल के शुरू होते ही शाहरूख ने फिल्म के दो पोस्टर शेयर किए थे और दोनों में ही शाहरूख खान एकदम अलग अंदाज़ में दिख रहे थे।

पहले पोस्टर से ही साफ है कि शाहरूख खान फिल्म में दबंगई करने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाले हैं। वहीं माहिरा खान के साथ दूसरे पोस्टर में शाहरूख का रोमांस और पागलपन एक साथ नज़र आ रहे हैं।

जानिए इस बार दर्शकों को हैं रईस से क्या क्या उम्मीदें -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X