रिलीज़ से पहले शाहरुख का एक और धमाका..रईस का नया गाना

शाहरुख खान की फिल्म रईस का गाना धिंगाना रिलीज़ हो गया है।

By Shivani Verma

शाहरुख खान अपनी फिल्म रईस का जमकर प्रचार कर रहे हैं। आज ही शाहरुख मुंबई से रेल में बैठकर दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं जिसे देखने के लिए लाखों की तादात में फैन्स इकठ्ठा हुए हैं। एक ओर शाहरुख प्रमोशन कर रहे हैं तो दूसरी ओर रिलीज़ हो गया है इस फिल्म का नया गाना धिंगाना।

जी हां..इस फिल्म का एक और गाना आ गया है जिसमें शाहरुख खान का एक गज़ब का अंदाज़ आपको देखने को मिलेगा। इससे पहले इस फिल्म का गाना 'उड़ी उड़ी जाए' रिलीज़ हुआ था, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। हालांकि इस फिल्म का जो भी गाना, जो भी ट्रेलर आ रहा है वो सभी फैन को खूब पसंद आ रहा है।

#JollyLLB2Trailer..बेवकूफी और मज़ाक से हटकर अक्षय कुमार का ये अंदाज़

वैसे इस फिल्म का शाहरुख के फैन्स को बेसब्री से इंतज़ार है। फिल्म में काफी समय बाद आपको शाहरुख खान का ग्रे शएड कैरेक्टर देखने को मिलेगा। जानकारी देते चलें कि फिल्म का निर्देशन राहुल ढोलकिया ने किया है और रेड चिलीस और एक्सेल इंटरटेंमेंट इस फिल्म को प्रड्यूस किया है। ये 25 जनवरी को ऋतिक की काबिल से क्लैश करती हुई सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। बहरहाल देखें ये गाना..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X