BOX OFFICE: रईस vs काबिल.. ओवरसीज में किसकी धुआंधार शुरुआत!
शाहरूख खान की रईस और ऋतिक रोशन की काबिल ने ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितना कमाया, जानें यहां।
शाहरूख खान और ऋतिक रोशन की रईस और काबिल की बॉक्स ऑफिस जंग की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि फर्स्ट डे, ओपनिंग कलेक्शन के मामले में काबिल रईस से कहीं ज्यादा पीछे नजर आ रही है। लेकिन उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म तेजी पकड़ेगी।
सलमान, अक्षय हों या अजय देवगन.. शाहरूख के सामने सब FAIL!
ओवरसीज की बात करें तो वहां भी शाहरूख खान की फैन फॉलोइंग का असर आंकड़ों पर साफ देखा जा सकता है। रईस ने जहां 5.25 करोड़ के साथ शुरुआत की है, वहीं काबिल 2 करोड़ के लगभग में सिमट कर रह गई।

ऑस्ट्रेलियन बॉक्स ऑफिस पर रईस ने पहले दिन 0.93 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि काबिल ने 0.18 करोड़ का। वहीं, न्यूजीलैंड में रईस ने 0.10 करोड़ और काबिल ने 0.02 करोड़.. वहीं, यूके बॉक्स ऑफिस पर रईस ने 1.06 करोड़ और काबिल ने 0.18 करो़ड़ का कलेक्शन किया है।


Click it and Unblock the Notifications