हिमेश के 'मन का रेडियो'

By Staff

हिमेश रेशमिया अपनी आने वाली फ़िल्म 'रेडियो' में एक रेडियो जॉकी को किरदार निभा रहे हैं. इस फ़िल्म का एक गाना ‘मन का रेडिया’ पहले ही काफ़ी मशहूर हो गया है.

इस फ़िल्म में हिमेश के अलावा शहनाज़ ट्रेज़रीवाला और सोनल शाह भी हैं. फ़िल्म का निर्देशन किया है ईशान त्रिवेदी ने.

हिमेश ने इस फ़िल्म में रेडियो जॉकी की भूमिका के लिए काफ़ी तैयारियां की थीं. उन्होंने इसके लिए फ़िल्म बनने से पहले एक बड़े रेडियो स्टेशन में काफ़ी समय बिताया.

हिमेश ने कहा, “ मैंने रेडियो जॉकीज़ को ध्यान काम करते हुए देखा. मेरी नज़र उनके हाव-भाव पर थी. ”

हिमेश बताते हैं कि फ़िल्म रेडियो एक आधुनिक प्रेम कहानी है.

फ़िल्म में भूमिका निभा रहीं टीवी सीरियल से शुरुआत करने वाली सोनल सहगल कहती हैं कि ये फ़िल्म आज के संबंधों का आधारित है,

सोनल ने बीबीसी को बताया, “ मौजूदा दौर में संबंधों में आने वाली समस्याएं, पिछली पीढ़ी से अलग हैं. जैसे किंन्ही दो लोगों के रिश्तों में तीसरा व्यक्ति ‘फ़ेसबुक’ हो सकता है. और जब रिश्ते ख़त्म भी हो जाते हैं तब भी कुछ न कुछ तो चलता ही रहता है. ”

इस फ़िल्म हिमेश और सोनल के किरदार तलाक के बावजूद एक दूसरे के संपर्क में रहते हैं.

सोनल कहती हैं, “वो तलाक इसलिए लेते हैं क्योंकि वो अपने विवाहित जीवन से नाख़ुश थे. लेकिन उन्हें लगता है कि तलाक के बाद भी वो बतौर एक दूसरे के संपर्क में रह सकते हैं. ”

बतौर अभिनेता यह हिमेश की दूसरी फ़िल्म है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X