हिमेश के'रेडियो'ने पैसे वसूले

By Staff

संगीकार, गायक और अभिनेता हिमेश रेशमिया के मुताबिक उनके 'रेडियो' ने अपने निर्माण में लगे पैसे संगीत से ही वसूल लिए हैं। रेशमिया का कहना है कि इस फिल्म की लागत 6 करोड़ रुपये आयी थी और फिल्म का संगीत जारी होने के बाद ही उनके पैसे वसूल हो चुके हैं। वह इस बात से बेहद खुश हैं।

रेशमिया ने फिल्म 'आप का शुरूर' से अभिनय की शुरुआत की थी। इस फिल्म के बाद बतौर अभिनेता रेशमिया की अगली फिल्म 'कर्ज'आयी। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रहीं और निर्माण में लगा पैसा भी ये फिल्में नहीं निकाल पायीं। इन फिल्मों की असफलता के बारे में रेशमिया का कहना है फिल्म कर्ज का बजट ४२ करोड़ था जिसे संगीत से नहीं वसूला जा सकता था।

रेशमिया की अगली फिल्म 'रेडियो' 3 दिसंबर को रिलीज हो रही है और वह आशा कर रहे हैं कि उनकी ये फिल्म सफल होगी। इस फिल्म में उनके साथ सोनल सहगल और शहनाज ने काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X