अमीन सयानी की नजर में 'रेडियो' कभी आउट ऑफ डेट नहीं हो सकता

मखमली आवाज और जादूई अंदाज के मालिक देश के मशहूर रेडियो जॉकी अमीन सयानी का मानना है कि सस्ते, सहज सुलभ और खूबसूरत माध्यम के रूप में रेडियो हमेशा मौजूद रहने वाला है, यह कभी नहीं मरेगा, रेडियो कभी भी आउट ऑफ डेट नहीं होगा।

81 साल की उम्र का आंकड़ा पार करने वाले अमीन की आवाज में वो ही मोहब्बत और जादूई कशिश है जो कि आज से चालीस साल पहले हुआ करती थी।

ऑल इंडिया रेडियो के चर्चित कार्यक्रम 'बिनाका गीत माला' के प्रस्तोता के रूप में पहचानी जानी वाली लोकप्रिय मखमली आवाज के मालिक अमीन कहते हैं कि आज म्यूजिक प्लेयर और आईपॉड जैसे डिजिटल उपकरणों के आ जाने के बाद भी रेडियो का अस्तित्व पहले की तरह कायम है, इसकी लोकप्रियता को कोई खतरा नहीं है, रेडियो जगत के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अमीन ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि रेडियो के अस्तित्व को कभी भी खतरा होगा।"

एफआईसीसीआई-केपीएमजी मीडिया एंड एंटरटेंमेंट रिपोर्ट 2014 के मुताबिक 2013 में रेडियो सुनने वालों की संख्या में 12 से 14 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। इंडियन रीडरशिप सर्वे (आईआरएस) के 2012 के आंकड़ों के मुताबिक रेडियो के श्रोताओं का अनुमानित आंकड़ा 15.8 करोड़ है और इसके श्रोताओं की संख्या में हमेशा बढ़त होती रही है।

अमीन ने कहा, "कार्यक्रमों की लोकप्रियता निश्चित तौर पर प्रस्तोता और उपभोक्ता पर निर्भर करती है। रेडियो पर कई बेहतरीन कार्यक्रम आते हैं, जिन पर कभी भी आपका समय बर्बाद नहीं होगा। रेडियो ही वह माध्यम है, जिससे आपको चिपके रहने की जरूरत नहीं पड़ती।"

वर्तमान समय में रेडियो सिटी 91.1 एफएम में कार्यक्रम 'सितारों की जवानियां' के प्रस्तोता अमीन ने कहा, "मेरे लिए रेडियो मेरी जिंदगी थी।

कहा जाता है कि अमीन के पास बॉलीवुड के ऐसे दुर्लभ साक्षात्कार हैं जो आपको कहीं नहीं मिलेंगे। आज लोगों के पास तकनीकि ज्ञान काफी है, जिसकी मदद से आज कोई भी सिंगर बन सकता है औऱ रेडियों पर जॉकी बनकर लोगों को हंसा सकता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X