Radhika Merchant का बेहद खूबसूरत Video Viral, बॉलीवुड हीरोइनें भी लगेंगी पानी कम चाय!

Radhika Merchant Beautiful Look- अनंत अंबानी और उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट काफी चर्चा में रहते हैं। राधिका सोशल मीडिया पर किसी एक्ट्रेस की तरह पसंद की जाती हैं। अक्सर देखा जाता है कि उनके वीडियोज और तस्वीरें सामने आकर वायरल हो जाती हैं और लोग उनपर रिएक्ट करते हैं।
आज भी कुछ ऐसा ही हुआ है और उनका एक वीडियो सामने आया है। शायद उनका ये वीडियो उनकी शादी के वक्त का है। इस दौरान राधिका मर्चेंट फोटोशूट करवा रही हैं। जिस तरह से वो अलग अलग अंदाज में पोज दे रही हैं वो बेहद सुंदर लग रही हैं।
क्लासी लुक के साथ राधिका मर्चेंट कहर ढाती दिख रही हैँ। स्लो मोशन इस वीडियो को एडिट किया गया है और लोग कमेंट्स करते हुए कह रहे हैं कि राधिका किसी हीरोइन से कम नहीं है। यहां तक बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस उनसे ज्यादा सुंदर नहीं हैं।
अंबानी परिवार का हिस्सा
आज भले ही राधिका मर्चेंट की शादी अंबानी परिवार में हुई है लेकिन वो काफी पहले से इसका हिस्सा हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का अफेयर स्कूल के दिनों का है और अब ये रिश्ता पति पत्नी का हो गया है। यही कारण है कि अक्सर मुकेश अंबानी राधिका को प्रोटेक्ट करते हुए नजर आते रहते हैं।
लंबी चली शादी
अनंत राधिका की शादी के चर्चे करीब 2 महीने तक रहे हैं। कई फंक्शन हुए और अलग अलग लोकेशन पर पार्टियां दी गईं थीँ। ऐसा लग रहा था कि कोई बहुत बड़ा इवेंट है जो कि खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। उनकी शादी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सितारे मौजूद थे। अनंत राधिका की शादी में करीब 6 हजार करोड़ रुपए खर्च किए गए। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications