Radhika Merchant का नया वीडियो हुआ वायरल, अदाएं देख लोग बोले- 'कितनी सुंदर मुस्कान..'

Radhika Merchant Viral Video- मुकेश अंबानी की बहू और अनंत अंबानी की नई नवेली पत्नी राधिका मर्चेंट की अलग चर्चे हैं। जब जब उनके वीडियोज या तस्वीरें वायरल होती हैं लोग नजरें टिका लेते हैं।
सोशल मीडिया पर हमेशा छाई रहने वाली राधिका मर्चेंट इस वक्त फिर से चर्चा में हैं। शायद राधिका को ये खुद नहीं पता होगा लेकिन उनका एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राधिका मर्चेंट के लुक्स और एक्सप्रेशन पर लोग फिदा हो गए हैं।
उन्होने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है और नेकलेस पहना हुआ है। वायरल हो रहे इस वीडियो में वो कुछ नहीं कर रही हैं बस मीडिया को पोज देती नजर आ रही हैं। लोगों के इस अदा से प्यार आ रहा है और लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।
मुस्कुरा रही हैं राधिका
राधिका मर्चेंट काफी सुंदर हैं और इस वायरल वीडियो में वो सिर्फ मुस्कुराती हुई दिख रही हैं। इसके अलावा मीडिया के कैमरों को फॉलो कर रही हैं। वीडियो काफी क्यूट है और सामने आते ही लोगों को पसंद आ रहा है। इस वीडियो को साझा करते हुए इंस्टाग्राम पेज ने लिखा, ''जहां भव्यता का मिलन भव्यता से होता है। अंबानी निवास, एंटीलिया।'' इसके बाद लोगों के कमेंट्स भी आ रहे हैं।
क्या बोले लोग?
वायरल हो रहे इस वीडियो में लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि राधिका मर्चेंट के इस वीडियो पर लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''जीवन के नायाब पल।'' एक ने लिखा, ''कितनी सुंदर मुस्कान है।'' एक ने लिखा, ''आपको नए साल की शुभकामनाएं।'' एक ने लिखा, ''मैडम जी को शादी की शुभकामनाएं।'' इस तरह से लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications