अंबानी परिवार की छोटी बहू ने पहनी Ananya Pandey की ड्रेस, लोग बोले- अमीर लोग भी दूसरों के कपड़े पहनते है..

Radhika Merchant Wore Ananya Pandey Dress: अंबानी परिवार किसी न किसी वजह के चलते आए दिन चर्चा का विषय बना रहता है। कुछ वक्त पहले ही मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट के साथ में शादी हुई। लेकिन अब हाल ही में अंबानी परिवार की छोटी बहू यानी कि राधिका का जन्मदिन भी धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया। जिसके चलते राधिका काफी सुर्खियों में रही।
लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर राधिका का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह कई सारी और अपने दोस्तों के साथ में डांस करते हुए नजर आ रही है। दरअसल यह वीडियो राधिका की दोस्त की शादी का है और इसमें वह जमकर जोरदार डांस कर रही है।
राधिका मर्चेंट इस वायरल हो रहे वीडियो में शहनाज गिल के गाने 'सजना वे सजना' पर जमकर डांस कर रही है। लेकिन सबसे ज्यादा गौर करने वाली बात तो यह है कि राधिका ने इस वायरल हो रही है वीडियो में जो आउटफिट पहना हुआ है वह इससे पहले अनन्या पांडे ने भी पहना हुआ है। यह हूबहू वही ड्रेस है जो अनन्या पांडे ने एक रैंप वॉक के दौरान पहनी थी।
अब इस वायरल हो रहे हैं वीडियो पर लगातार लोग भी कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। राधिका के इस वीडियो पर एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि 'अमीर लोग भी दूसरों के कपड़े पहन लेते हैं।' दूसरा यूजर लिखता है कि इसलिए कहते हैं कि 'पढ़ाई करना जरूरी है।' हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि 'अनन्या ने ये ड्रेस प्रमोशन के लिए पहनी थी और राधिका ने इसको खरीद लिया है।'


Click it and Unblock the Notifications