बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या को कॉपी करती हैं अंबानी परिवार की होने वाली दुल्हन राधिका, पहनी लाखों की साड़ी

Aishwarya Rai, Radhika Merchant

Radhika Merchant saree: देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की होने वाली छोटी बहु राधिका मर्चेंट अक्सर अपने स्टाइलिश लुक्स को लेकर खबरों में रहती हैं। लोगों को राधिका काफी पसंद आती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर राधिका की लाखों की कीमत वाली ब्लैक साड़ी में कुछ फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं इनमें वह बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या की कॉफी करती दिख रही है।

राधिका मर्चेंट ने किया ऐश्वर्या राय को कॉफी-

दरअसल बात ऐसी है कि, बच्चन परिवार की बहू और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की ब्लैक साड़ी की कुछ फोटोज सामने आई हैं। ये साड़ी एक्ट्रेस ने 18 जनवरी 2018 को मुंबई के बांद्रा में जाने-माने मेकअप आर्टिस्ट मिकी कॉन्ट्रैक्टर की मैक पार्टी में पहनी थी।इस साड़ी में एक्ट्रेस की खूबसूरती देख फैंस दीवाने हो गए थे।

अब इस स्टाइल की साड़ी में दूसरी फोटोज अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट की भी सामने आई हैं। 'एनएमएसीसी' लॉन्च इवेंट में एक लुक के लिए राधिका मर्चेंट ने ब्लैक कलर की 'शहाब दुराज़ी' साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान राधिका ने अपने लुक को पूरा करने के लिए सिल्वर कलर का मिनी 'हर्मीस केलीमोर्फोस' बैग कैरी किया था।

अब जैसे ही इंटरनेट पर दोनों की फोटोज एक साथ सामने आई तो लोगों ने बातें बनाना शुरु कर दिया है। कुछ लोगों का कहना है कि ऐश्वर्या इतनी प्यारी और खूबसूरत हैं कि लोग उनको कॉफी करते हैं। वहीं कुछ लोगों ने राधिका का सपोर्ट किया और कहा है कि राधिका को किसी को कॉफी करने की कोई जरुरत नहीं हैं वह हमेशा स्टाइलिश दिखती हैं।

राधिका की ये ब्लैक साड़ी की कीमत लाखों में-

अमीर खानदार से ताल्लुक रखने वाली राधिका मर्चेंट की इस साड़ी की कीमत लाखों में हैं। राधिका द्वारा पहनी गई 'शहाब दुराज़ी' साड़ी में चारों ओर व्हाइट कलर की फ्लोरल कढ़ाई की गई थी। इसके अलावा, ब्रॉड सिल्वर बॉर्डर के साथ साड़ी बेहद खूबसूरत लग रही थी। कुछ रिसर्च करने पर हमने पाया कि साड़ी 5,85,000 रुपए की कीमत के साथ आती है।

Read more about: aishwarya rai radhika merchant
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X