Radhika Merchant ने बर्थडे पर पहन ली बैकलेस ड्रेस, ऐसा था मुकेश अंबानी का रिएक्शन, Video Viral!

Radhika Merchant Birthday Look- राधिका मर्चेंट की शादी जबसे अंबानी परिवार में हुई है वो काफी चर्चा में रहती हैँ। शादी के बाद वो अपना पहला जन्मदिन ससुराल के साथ मना रही थीं और इस सेलिब्रेशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
इस दौरान राधिका मर्चेंट के साथ अंबानी परिवार और कई खास मेहमान मौजूद थे। लेकिन अब राधिका मर्चेंट के बर्थडे लुक्स को लेकर चर्चा हो रही है। बता दें कि मुकेश अंबानी की छोटी बहू ने इस दौरान बैकलेस पहना हुआ था और उनकी ड्रेस पीछे से पूरी तरह खुली हुई थी।
उन्होने इस दौरान रेड कलर की लॉन्ग स्कर्ट भी पहनी हुई थी। राधिका ने केक काटा और इसके बाद वहां खड़े पूरे परिवार को खिलाती हुई नजर आ रही हैं।
मुकेश अंबानी भी वहीं हैं और वो मुस्कुराते हुए केक खाते नजर आ रहे है, उनका रिएक्शन सामने आया है क्योंकि वो काफी खुश लग रहे हैं। इस वीडियो को ambani updates नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया है। अब ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है।
क्या बोले लोग
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह की बातें कर रहे हैँ। एक यूजर ने लिखा है, ''नीता अंबानी बहू से भी छोटी हैं।'' एक ने लिखा, ''आकाश अंबानी का प्यारा इशारा।'' एक ने लिखा, ''आश्चर्य है कि वह भाई खाना क्यों नहीं खाना चाहता था?'' एक ने लिखा, ''इतने बड़े लोग टुकड़े और चिथड़े पहनेंगे तो आम लोगों का क्या होगा........ हैप्पी बर्थडे मैम आप लोग तो ठीक से ढंग से कपड़े पहनेंगे आप ही लोगों का देख कर तो सब नकल करते हैं।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैँ। कुछ लोग हैप्पी बर्थडे विश करते नजर आ रहे हैं।
ये मेहमान आए थे
पता चला है कि राधिका मर्चेंट के जन्मदिन के मौके पर महेंद्र सिंह धोनी, अनन्या पांडे, जान्हवी कपूर, सुहाना खान और खुशी कपूर समेत कई सितारे शामिल हुए थे। इस पार्टी से सभी के लुक्स भी सामने आए हैं लेकिन बातें सिर्फ राधिका मर्चेंट के ग्लैमरस अंदाज को लेकर हो रही थीँ। फिलहाल आप देखिए राधिका ये लुक जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications