..................... Radhika Merchant: When the younger daughter-in-law of the Ambani family wreaked havoc in a pink saree - Hindi Filmibeat

Radhika Merchant: जब पिंक साड़ी में अंबानी परिवार की छोटी बहु ने ढाया कहर तो...

Radhika Merchant

Radhika Merchant: मुकेश अंबानी की होने वाली छोटी बहु राधिका मर्चेंट हमेशा ही अपने खूबसूरत लुक से लोगों के दिलों में खास जगत बना लेती है। हाल ही में उन्होंने एक इवेंट में पिंक साड़ी पहनी जो कि चर्चा का विषय बन गई है। हर कोई राधिका के लुक की तारीफ कर रहा है।

दरअसल बात ऐसी है कि, बीते 2 मार्च को डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला की फैशन फिल्म 'मेरा नूर है मशहूर' का प्रीमियर हुआ। वैसे तो इस इवेंट में कई सितारे आए, लेकिन हर किसी की नजरें राधिका पर टिकी रहीं।

राधिका जहां भी जाती हैं, लाइमलाइट चुरा ले जाती हैं। ऐसा ही इस बार अबू जानी और संदीप खोसला के फैशन इवेंट में भी हुआ, जब वहां राधिका पहुंची। राधिका मर्चेंट जब इस इवेंट में गुलाबी रंग की साड़ी पहनकर पहुंची तो सभी की निगाहें उन पर ठहर गईं, हर कोई उनकी खूबसूरती का कायल हो गया।इस इवेंट में राधिका का लुक सबसे हटकर और एलिगेंट था।

राधिका के लुक की बात करें तो, पिंक कलर की साड़ी के साथ राधिका ने मैचिंग ईयररिंग्स और नेकलेस डाला था, जिससे उनकी खूबसूरती में चार चांद लग गए थे और बेहद प्यारा सा पिंक बैग भी राधिका ने कैरी किया था। इतना सिंपल और एलिगेंट लुक देखकर हर कोई राधिका का दीवाना हो गया।

और हर तरफ राधिका के लुक को लेकर चर्चएं होने लगी, सोशल मीडिया पर राधिका के लुक की कई सारी तस्वीरें वायरल हो रही हैं और हर कोई राधिका की दिल खोलकर तारीफ भी कर रहा है। ऐसा पहली बार नहीं है कि राधिका का लुक चर्चा का विषय बना हो, इससे पहले भी जब भी राधिका कहीं गई है उनके लुक ने अलग ही लाइमलाइट बरोटी है।

राधिका के इस लुक को देख सोशल मीडिया यूजर्स के जमकर कमेंट्स आए, एक यूजर ने कमेंट करते हुए बॉलीवुड वालों को नसीहत तक दे दी। शख्स ने लिखा, बॉलीवुड वालों कुछ सीखो इनसे, इसे कहते हैं एलिगेंस विथ क्लास।

बता दें, हाल ही में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की सगाई राधिका से हुई है। गौरतलब है कि, मुकेश अंबानी की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट इन दिनों सुर्खियों में खूब बनी हुई हैं, जल्द ही अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

Read more about: radhika merchant
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X