Radhika Merchant ने हाथ में पहना मंगलसूत्र, अंबानी की छोटी बहू का फैशन देख लोग बोले- सिन्दूर कहां भरोगी?

Radhika Merchant Wears Mangalsutra As Bracelet: राधिका मर्चेंट अंबानी परिवार की छोटी बहू है और आपको बता दें कि उनकी खूबसूरती के चर्चे सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हो रहे हैं। राधिका ने गूगल टॉप सर्च सिलेबस में अपनी जगह बनाई है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उनके आउटफिट भी एक से बढ़कर एक नजर आते हैं।
लेकिन अब हाल ही में नीता अंबानी, श्लोका मेहता और ईशा अंबानी के साथ में राधिका को NMACC इवेंट में देखा गया था। यहां पर अंबानी लेडिस खूब सज धज कर नजर आई थी। लेकिन इस दौरान राधिका का एक ऐसा अवतार देखने के लिए मिला जो कि शायद ही आपने कभी देखा होगा। इसे देखने के बाद में हर किसी का दिल उन पर आ गया।
दरअसल आपको बता दें कि इस इवेंट के दौरान राधिका ने Dior ब्रांड के साल 2023 के स्प्रिंग कलेक्शन की फ्लोरल ब्लैक ड्रेस पहनी हुई थी। इस ड्रेस में वह एकदम बार्बी डॉल लग रही थी। लेकिन इसी के अलावा उनका हेयर स्टाइल भी काफी ज्यादा बेहतरीन था और उन्होंने अपनी हेयरकट से भी लोगों को इंप्रेस किया।
इसी के अलावा राधिका ने Hermes ब्रांड का रेड कलर का हैंडबैग भी लिया हुआ था। उनके इस हैंडबैग पर उनके नाम के पहले दो अक्षर भी लिखे हुए थे। इसके अलावा राधिका ने अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए कानों में डायमंड ड्रॉप इयररिंग्स पहने हुए थे। लेकिन हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि उन्होंने गले में मंगलसूत्र नहीं पहना क्योंकि उन्होंने ब्रेसलेट के तौर पर अपने मंगलसूत्र को वियर किया हुआ था।
दरअसल आपको बता दें कि राधिका ने अपने मंगलसूत्र में बटरफ्लाई पेंडेंट लगाया हुआ है और यह है उनके लुक को और भी ज्यादा अलग दिख रहा है। इसके अलावा उन्होंने न्यूड मेकअप और हेयर स्टाइल से हर किसी के दिलों को जीत लिया है।


Click it and Unblock the Notifications