Anant Ambani Love Letter: राधिका मर्चेंट के कपड़ों पर छपे थे अनंत अंबानी के लव लेटर, पहनकर निकली हसीना तो सबने

Radhika Merchant Love Letter Gown: उद्योगपति अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की मुलाकात कॉलेज के दिनों में हुई थी। जब वे अपने दोस्तों के साथ लॉन्ग ड्राइव पर थे, तो उन्हें तुरंत ही लगाव महसूस हुआ था। जल्द ही उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और अब वे जुलाई 2024 में शादी करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, ग्रैंड वेडिंग से पहले अनंत और राधिका अपने प्यार से दुनिया को खुश कर रहे हैं और उनका चार दिवसीय क्रूज सेलिब्रेशन उसी का सबूत था। जहां प्री-वेडिंग बैश की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, वहीं पहले दिन से राधिका का लुक सभी का दिल जीत रहा है।
जैसे ही पालेर्मो, सिसिली में क्रूज स्टार्ट हुआ, अंबानी-मर्चेंट परिवार ने मेहमानों के लिए लंच का आयोजन किया। उसके बाद बैकस्ट्रीट बॉय के परफॉर्मेंस ने इसे एक यादगार नाइट बना दी। पहले कार्यक्रम की थीम एक स्टाररी नाइट थी और इसका एक फॉर्मल ड्रेस कोड था। हालांकि, दुल्हन राधिका ने भीड़ से अलग दिखने और अपने लुक से सबका ध्यान खींचने का प्रयास किया। उन्होंने रॉबर्ट वुन द्वारा डिजाइन किया हुआ गाउन पहना था।
इसका एक खास महत्व था, क्योंकि राधिका ने अपने गाउन पर एक लव लेटर छपवाया था, जिसे अनंत ने लिखा था। जी हां, 22 साल की उम्र में राधिका को अपने बॉयफ्रेंड अनंत से एक हैंड रिटेन लव लेटर मिला था। इस ड्रेस पर राधिका के लिए अनंत की गहरी भावनाओं को प्रिंट किया गया था। दुल्हन राधिका ने अपने लुक को लेयर्ड नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स के साथ स्टाइल किया था। हल्का मेकअप और ओपन-पिन स्ट्रेट हेयर ने उनके लुक को पूरा किया था।
गाउन के महत्व के बारे में बात करते हुए एक्साइटेड राधिका ने खुलासा किया कि अनंत ने उनके 22वें जन्मदिन पर एक लंबा लेटर लिखा था। इसके जरिए अनंत ने बताया था कि वह उनके लिए क्या मायने रखती हैं। राधिका ने आगे कहा कि वह अपने बच्चों और ग्रैंडचिल्ड्रेन्स को इसे दिखाना चाहती हैं। उनके शब्दों में, "उन्होंने मेरे जन्मदिन पर मुझे यह लंबा पत्र लिखा था कि मैं उनके लिए क्या मायने रखती हूं। मैं इसे आने वाली जनरेशन के लिए चाहती थी, मैं इसे अपने बच्चों और नाती-नातिनों को दिखाना चाहती हूं और कहना चाहती हूं कि 'यही हमारा प्यार था'।"


Click it and Unblock the Notifications


