..................... Radhika Merchant was seen dancing on the street amid Pregnancy Rumours, thorwback video viral - Hindi Filmibeat

प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बीच सड़क पर जोरदार डांस करती दिखीं Radhika Merchant! इंटरनेट पर छाया VIDEO

Radhika Merchant

Radhika Merchant was seen dancing on the street: अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट इन दिनों जमकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। बता दें राधिका सभी की लाडली हैं। फैशन और स्टाइल में भी वह सबसे आगे हैं, लेकिन इन दिनों राधिका मर्चेंट की प्रेग्नेंसी को लेकर भी जमकर अफवाहें उड़ रही हैं।

सोशल मीडिया पर छा गया राधिका का ये वीडियो
कभी राधिका की एडिट प्रेग्नेंसी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगते हैं तो कभी राधिका के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। वहीं प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बीच हाल ही में राधिका मर्चेंट का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोगों के होश उड़ गए हैं। क्योंकि राधिका मर्चेंट किसी स्टेज पर डांस नहीं कर रही हैं बल्कि सड़क पर डांस करती नजर आ रही हैं।

राधिका मर्चेंट का डांस वीडियो वायरल
जी हां, राधिका मर्चेंट का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राधिका मर्चेंट सड़क पर डांस करती नजर आ रही हैं। सफेद टीशर्ट और पिंक लोअर पहने राधिका अपने परिवार के सदस्य के साथ एनर्जेटिक डांस करती दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर राधिका मर्चेंट का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिक्शन देखने को मिल रहे हैं।

राधिका के डांस को देख यूजर्स ने यूं किया कमेंट
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है राधिका कितनी खुश नजर आ रही है। वहीं दूसरे ने हंसी का इमोजी बनाते हुए कमेंट किया है। बता दें कि राधिका और अनंत एक दूसरे को लंबे समय से जानते थे। इसी साल दोनों की शादी हुई है। शादी के तुरंत बाद ही यह खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी हैं कि राधिका प्रेग्नेंट हैं। अब इन अफवाहों में कितनी सच्चाई है यह तो अंबानी फैमिली ही बता सकती है, लेकिन राधिका और अनंत को पसंद करने वाले यही उम्मीद कर रहे हैं कि नए साल पर अंबानी हाउस में नन्हे मेहमान का स्वागत हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X