ससुर संग लग्जरी कार में घूमती दिखीं छोटी बहू राधिका मर्चेंट, सूट-बूट पहन यूं स्टाइल दिखाती आईं नजर, VIRAL

Radhika Merchant was seeing roaming in a luxury car with father in law Muskesh Ambani: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी बड़ी धूम धाम से हुई थी। दोनों की शादी में तमाम देश-विदेश से सितारे और दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थीं।
शादी के कुछ दिनों बाद ही राधिका की प्रेग्नेंसी की खबरें भी तेजी से फैलने लगी थीं हालांकि अभी तक अंबानी फैमिली ने इसपर कोई पुष्टी नहीं की है।
सोशल मीडिया पर छा गया राधिका का वीडियो
बता दें कि नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की छोटी बहू राधिका बेहद लाडली हैं। उनके सोशल मीडिया पर आए दिनों वीडियोज वायरल होते रहते हैं। वहीं हाल ही में राधिका का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राधिका मर्चेंट ग्रे कलर के सूट-बूट में नजर आ रही हैं। राधिका का स्टाइल देख सभी की आंखें खुली की खुली रह गई हैं।
ससुरल संग लग्जरी कार में बैठ निकलीं राधिका
वीडियो देखकर लग रहा है जैसे मानों राधिका किसी इवेंट के लिए जा रही हों। वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि राधिका एक बेहद लग्जरी कार में बैठती हैं उस कार में उनके ससुर बैठे नजर आ रहे हैं। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि राधिका अब प्रोफेशनल कामों में भी अपने ससुर की मदद कर रही हैं।
न्यूयॉर्क से की है राधिका ने पढ़ाई
आपको बता दें कि राधिका मर्चेंट ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन किया है। राधिका वीरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की छोटी बेटी हैं। इतना ही नहीं राधिका एनकोर हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड में डायरेक्टर के पद पर हैं। वह क्लासिकल भरतनाट्यम डांस पर ट्रेंड हैं।


Click it and Unblock the Notifications