ननद की शादी में भी मौजूद थीं Radhika Merchant, 23 साल थी उम्र, Viral Video ने लोगों को चौंकाया!

Radhika Merchant Isha Ambani Wedding- राधिका मर्चेंट भले ही हाल ही में अनंत अंबानी से शादी करके अंबानी परिवार की बहू बनी हों लेकिन वो काफी पहले से इस परिवार से जुड़ी हैं।
जैसा कि सभी जानते हैं कि राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के अफेयर स्कूल के वक्त से है। अब राधिका मर्चेंट की ननद ईशा अंबानी की शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि आपको हैरान करके रख देगा।
जी हां, ईशा अंबानी के शादी में भी राधिका मर्चेंट मौजूद थीं। ईशा की शादी 12 दिसंबर 2018 में हुई थी। वायरल हो रहे वीडियो में ईशा की शादी की रश्में चल रही हैं और दोनों भाई के अलावा अनंत के पीछे पीछे राधिका मर्चेंट भी चलते हुई नजर आ रही हैं।
इस दौरान राधिका मर्चेंट काफी सुंदर लग रही हैं। इस दौरान राधिका मर्चेंट की उम्र महज 29 साल थी और वो बेहद मासूम लग रही हैं। जैसे ही ये वीडियो सामने आया लोग हैरान हैं। कुछ का मानना है कि ईशा की शादी में किसी ने राधिका को स्पॉट नहीं किया था।
क्या बोले लोग
राधिका मर्चेंट का वीडियो ईशा की शादी से सामने आते ही लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैँ। एक यूजर ने लिखा है, ''अरे राधिका मर्चेंट भी थी क्या।'' एक ने लिखा, ''ओह तो यहां हुई थी सेटिंग।'' एक ने लिखा, ''भाई ये बंदा हैंडसम हुआ करता था बीमारियों की वजह से मोटा हुआ।'' एक ने लिखा, ''राधिका कितनी सुंदर लग रही है।'' एक ने लिखा, ''राधिका मर्चेंट भी है यहां तो।''
नजर आ रहा है अंबानी परिवार
इस वीडियो में राधिका मर्चेंट के अलावा आकाश अंबानी, श्लोका मेहता, अनंत अंबानी और बाकी लोग भी पीछे नजर आ रहे हैं। अंबानी परिवार के वीडियोज और तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं। दो महीने चली अनंत राधिका की शादी के वीडियोज भी अक्सर वायरल होते रहते हैं। आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications