अंबानी परिवार की बहू बनते ही खुशी से झूम उठीं थीं राधिका मर्चेंट, अब वायरल हुआ वीडियो!

Radhika Merchant Viral Video- राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के शादी के वीडियोज आज भी वायरल होते रहते रहैं। जब भी अनंत और राधिका साथ नजर आते हैं वो काफी मजेदार होता है।
इस वक्त फिर से एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों कमाल लग रहे हैं। इस वीडियो में राधिका मर्चेंट और अनंत की शादी हो रही है और दोनों मंडप पे नजर आ रहे हैं। जैसे ही शादी होती है राधिका खुश हो जाती हैं और कुछ ऐसा करती हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।
खुशी से नाचने लगी दुल्हन राधिका
वायरल वीडियो में अनंत-राधिका का जयमाल समारोह चल रहा है। जैसे ही दोनों एक दूसरे को जयमाल पहना लेते हैं वो खुश हो जाते हैं और झूमने लगते हैं। वीडियो में राधिका काफी खुश हैं और अनंत का हाथ पकड़कर लगातार झूम रही हैं।
जिसने भी ये वीडियो देखा कमेंट किए बिना नहीं रह पाया। बता दें कि अनंत और राधिका की शादी कई महीने चली थी और लोगों को हैरानी थी कि ये इतने दिन कैसे चल सकती है। दोनों की इस शादी में देश विदेश से लोग आए थे। बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक लोगों की एंट्री ने सभी को चौंका दिया था।
शादी के बाद दोनों के वीडियोज जब भी सामने आते हैं वो खुश नजर आती हैं। चाहें वो उनका जन्मदिन हो या फिर ऑफिस का कोई काम। राधिका को ससुर जी के साथ भी देखा जाता है। कई बार मुकेश अंबानी के साथ होने को लेकर उनको ट्रोल भी किया जाता है। हालांकि आज तक राधिका मर्चेंट ने किसी तरह का कोई रिएक्शन इसको लेकर नहीं दिया। गौरतलब है कि इस वीडियो को लेकर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications