Radhika Merchant की इस अदा पर फिदा हुआ जमाना, नेकलेस पहनकर ढाया कहर!

Radhika Merchant Viral Video- राधिका मर्चेंट की शादी के बाद से ही उनको लेकर चर्चाएं होती रहती हैं। उनकी हर तस्वीर और वीडियो पर लोग प्यार लुटाते हैं। कई बार उनके लुक्स को लेकर बातें होती हैं और लोगों का कहना है कि वो काफी सुंदर लगती हैं।
इस वक्त भी उनका एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। जिस तरह के लुक में वो दिख रही हैं वो अलग ही है और नेकलेस को लेकर भी बात की जा रही है।
डायमंड के नेकलेस में राधिका मर्चेंट कहर ढा रही हैं और बला की खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो को ambani_family90 नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया गया है। राधिका लगातार मुस्कुरा रही हैं और लोग उनकी खूबसूरती पर कमेंट्स कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन सामने आए हैं।
क्या बोले लोग
इस वीडियो को देखकर लोग हार्ट और फायर इमोजी की बरसात कर रहे हैं। कुछ लोग कमेंट करते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''माशाल्लाह।'' एक का कहना है, ''बला की खूबसूरत लग रही हो।'' एक ने लिखा, ''राधिका मर्चेंट बेहद सुंदर है।'' एक ने लिखा, ''अंबानी परिवार की सबसे सुंदर सदस्य।'' इस तरह से लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर किसी तरह का जवाब राधिका की तरफ से नहीं आया है।
अनंत से शादी
राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी ने लंबी रिलेशनशिप के बाद बीते साल शादी कर ली थी। ये शादी लोगों को सालों याद रहेगी। दोनों इस दौरान कमाल के लगे थे और काफी पसंद किए गए थे। इस दौरान देश विदेश के तमाम वीआईपी ने शिरकत की थी। फिलहाल आप देखिए राधिका मर्चेंट का ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications