Radhika Merchant Vidai Look- राधिका मर्चेंट का विदाई लुक, कपड़ों में जड़ा गया असली सोना!

radhika merchant anant ambani anant radhika wedding

Radhika Merchant Vidai Look- अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में उनके कपड़े भी काफी चर्चा में रहे। अब शादी के बाद राधिका मर्चेंट के विदाई लुक को लेकर लोग बातें कर रहे हैं।

उन्होने जो भी पहना है वो आपको हैरान कर देगा। अबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किए गए और गुजराती पनेतार से प्रेरित एक लाल और सफेद लहंगे में राधिका कमाल लग रही थीं। नई दुल्हन की खूबसूरती में इस गुजराती परंपरा ने चार चांद लगा दिए।

यही कारण है कि राधिका मर्चेंट ने अपने विदाई समारोह के लिए एक सिंदूरी लाल लहंगे पहना था। खबरें हैं कि राधिका मर्चेंट की विदाई के लिए इस लंहगे को रिया कपूर ने स्टाइल किया और तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं।

रिया ने राधिका को मनीष मल्होत्रा ​​का डिज़ाइन किया हुआ लहंगा पहनाया। कस्टम पहनावे में एक ब्लाउज, एक ब्रोकेड लहंगा स्कर्ट, एक रेशम दुपट्टा और एक घूंघट शामिल है। इसके अलावा हिरल भाटिया और लवलीन रामचंदानी ने राधिका के बाल और मेकअप किया।

बनरसी दुपट्टा

राधिका मर्चेंट किसी महारानी से कम नहीं लग रहीं थीँ। विदाई लुक में उन्होने बनारसी रेशम के दुपट्टे और जालीदार डिज़ाइन वाले घूंघट के साथ कहर ढाया। दुपट्टा असली सोने की कढ़ाई और रेशम के काम से सजाया गया है। राधिका ने इसको अपने कंधे और बाहों पर लपेटा हुआ है। इसके बाद आखिरी में उन्होने एक बड़े से घूंघट के साथ विदाई लुक को पूरा किया। राधिका की ये तस्वीरें अब लोगों को हैरान कर रही हैं और कईयों को प्रेरणा दे रही हैं।

फाइनली हो गई शादी

करीब 2 महीने शादी को लेकर चर्चा थी और इस शादी में देश विदेश के मेहमान शामिल हुए। दुनिया के लगभग सभी जाने माने सितारे इस शादी का हिस्सा रहे। 12 जुलाई को तय मुहूर्त में अनंत राधिका एक दूजे के हो गए। बता दें कि दोनों एक दूसरे को बचपन से डेट कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए राधिका का ये विदाई लुक..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X