ना हीरे-जेवर, ना डिजाइनर ड्रेस... राधिका मर्चेंट के सूट में दिखी इस छोटी-सी चीज पर अटक गई लोगों की नजर!
Radhika Merchant Viral Video: अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट अपने स्टाइल और सादगी की वजह से काफी ज्यादा पसंद की जाती हैं। हाल ही में वेनिस इवेंट में उन्होंने बहुत ही खूबसूरत बार्बी डॉल वाली ड्रेस पहनी थी और इन तस्वीरों को लोगों ने काफी पसंद किया।

लेकिन अब इसी बीच राधिका मर्चेंट का एक दूसरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। जो लोगों के बीच में काफी ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। दरअसल इसमें वह कोई महंगे आउटफिट या महंगी ज्वेलरी पहने नजर नहीं आ रही है। बल्कि उनके सुर्खियों में आने की वजह है एक छोटी सी सेफ्टी पिन। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
राधिका मर्चेंट के वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया कोहराम!
जानकारी के लिए आपको बता दें कि राधिका मर्चेंट का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो में वह एथेनिक अंदाज में नजर आ रही है और उन्होंने शरारा सूट पहना हुआ है।
राधिका ने सूट की फिटिंग के लिए लगाई सेफ्टी पिन
सब कुछ परफेक्ट नजर आ रहा है। लेकिन जैसे ही वह मुड़ती है लोगों की नजर उनके सूट के पीछे जाती है। जहां पर उन्होंने अपने सूट को टाइट करने के लिए सेफ्टी पिन का इस्तेमाल किया। उनका सूट थोड़ा लूज होगा इसी वजह से उन्होंने सेफ्टी पिन से उसकी फिटिंग को सही किया।
वीडियो पर लोग कर रहे कमेंट
लेकिन अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। काफी लोग तो अलग-अलग तरीके की बातें भी बनाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर खूब कमेंट आ रहे हैं एक यूजर लिखता है कि वह सेफ्टी पिन भी 2 लाख की होगी। हालांकि एक दूसरा यूजर लगता है कि हम उसका मजाक क्यों बना रहे हैं वह बहुत ही स्वीट है और ऐसा सबके साथ में होता है।


Click it and Unblock the Notifications