ननद को देखते ही Radhika Merchant ने किया ये इशारा, ऐसा था मुकेश अंबानी का रिएक्शन, Video Viral

Radhika Merchant Isha Ambani Video Viral- राधिका मर्चेंट की शादी जब से अंबानी परिवार में हुई है वो काफी चर्चा में रहती हैं। आए दिन उनके नए नए वीडियोज सामने आते रहते हैं।
इस वक्त उनका एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें वो अपनी ननद ईशा अंबानी को इशारे करती नजर आ रही हैं। बता दें कि ये वीडियो जैसे ही सामने आया वो आग की तरह वायरल हो रहा है। वीडियो पुराना है और शादी के बाद राधिका मर्चेंट ससुर मुकेश अंबानी के साथ पोज दे रही थीं।
वीडियो में आप देखेंगे कि राधिका मर्चेंट और मुकेश अंबानी मीडिया को पोज दे रहे हैं और इतने में उनकी नजर ननद ईशा पर पड़ जाती है। राधिका उनको इशारा करके अपने पास बुलाती हैं।
ईशा भी आ जाती हैं मुकेश अंबानी किनारे होकर दोनों को बीच में कर देते हैं। सबसे किनारे अनंत अंबानी भी नजर आ रहे हैं। वीडियो अब वायरल हो रहा है।
क्या बोले लोग
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग राधिका मर्चेंट की तारीफ कर रहे हैं। किसी का कहना है कि वो एक अच्छी बहू बनेगी। किसी ने कहा कि अनंत अंबानी की किस्मत खुल गई। हालांकि राधिका की तरफ से किसी तरह की कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
ट्रोल हुए मुकेश अंबानी
हाल ही में एक वीडियो गणेश चतुर्थी के दौरान का वायरल हुआ था जिसमें मुकेश अंबानी ने राधिका को पेट के पास से पकड़ खींचा था। हालांकि वो सिर्फ भीड़ से उनको किनारे ला रहे थे। लोगों ने मुकेश अंबानी को इस तरह खींचने पर काफी ट्रोल किया था। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











