..................... Radhika Merchant Still Calls Father in Law Mukesh Ambani Uncle After Marriage Viral Video - Hindi Filmibeat

शादी के बाद ससुर मुकेश अंबानी को क्या कहकर बुलाती हैं राधिका मर्चेंट? वीडियो देख लोगों ने पकड़ा माथा!

Radhika Merchant Calls Mukesh Ambani Uncle: अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट अक्सर अपनी सादगी की वजह से काफी पसंद की जाती है। सोशल मीडिया पर भी आए दिन उनकी फोटोज या वीडियो वायरल होती हुई भी देखी जाती है। अब इसी बीच उनका एक और पुराना क्लिप वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने ससुर जी मुकेश अंबानी को अंकल कहकर पुकारती नजर आई। इस वीडियो को देखने के बाद में काफी लोग तो हैरान भी है।

Radhika Merchant

इस वायरल हो रहे हैं वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि मुकेश अंबानी अपनी पोती यानी कि ईशा अंबानी की बेटी को गोद में उठाए हुए सिद्धिविनायक मंदिर की तरफ बढ़ते जा रहे हैं। वह आगे चल रहे हैं और राधिका मरचेंट पीछे चल रही है। लेकिन अचानक से कुछ होता है और वह पीछे से आवाज लगती है कि "मुकेश अंकल... मुकेश अंकल।"

लेकिन जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर सामने आया तो काफी सारे लोग तो मजे लेने लग गए। काफी लोगों को कहना था कि आखिरकार बहू अपने ससुर को पापा खाने की बजाय अंकल क्यों कह रही है।

क्यों मुकेश अंबानी को अंकल कहती हैं राधिका?

दरअसल राधिका अपने ससुर जी यानी कि मुकेश अंबानी को अंकल इसीलिए कहती है क्योंकि वह अनंत अंबानी की बचपन की दोस्त हैं। शादी से बहुत पहले राधिका अंबानी परिवार से गहरा नाता रखती हैं। मर्चेंट और अंबानी परिवार के बीच पुरानी दोस्ती भी है। इसके चलते राधिका बचपन से ही मुकेश अंबानी को अंकल और नीता अंबानी को आंटी कहती हैं। इसीलिए शादी के बाद भी शायद उनके यह पुरानी आदत बदली नहीं है।

वीडियो पर लोगों ने दिए अलग-अलग रिएक्शन

इस वीडियो पर काफी सारे लोग तरह-तरह के रिएक्शन देते हुए नजर आए। काफी लोग तो राधिका मरचेंट की सादगी को लेकर उनकी तारीफ कर रही हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "मतलब पापा या डैड नहीं बोलना है, ससुर को भी अंकल।" काफी लोग इस वीडियो पर हंसने वाले रिएक्शन देते हुए भी नजर आए हैं।

Read more about: radhika merchant mukesh ambani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X