अनंत की गैरमौजूदगी में बार-बार राधिका का हाथ पकड़ रहे थे जेठ जी? आकाश अंबानी की ये हरकत देखकर चौंके लोग!

Radhika Merchant Viral Video: बीती रात आर्यन खान के डायरेक्टोरियल डेब्यू 'The Ba**ds Of Bollywood' का ग्रैंड प्रीमियर हुआ और इस प्रीमियर में एक से बढ़कर एक सेलेब पहुंचे। इस इवेंट में अंबानी परिवार भी पहुंचा था। अंबानी परिवार की सबसे छोटी बहू राधिका अपने जेठ-जेठानी आकाशा और श्लोका के साथ स्पॉट हुईं।
राधिका आकाश का वीडियो वायरल
आर्यन खान की पहली वेब सीरीज The Ba**ds Of Bollywood का धमाकेदार प्रीमियर बीती रात 17 सितंबर को मुंबई के NMACC में किया गया। इस दौरान राधिका और आकाश का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसे देखकर लोग तरह-तरह की बात कर रहे हैं।
जेठ जी से छुड़वाया हाथ
एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो में राधिका बार-बार अपने जेठ से दूर जाने की कोशिश में लगी हुई हैं। आकाश अंबानी बार-बार राधिका का हाथ पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन राधिका बार-बार उनका हाथ पकड़ने से बचती नजर आ रही हैं।
हालांकि, इस वीडियो को कुछ लोग AI द्वारा जनरेटेड भी बता रहे हैं और इस दावे में कितनी सच्चाई है ये बात सामने नहीं आ पाई है।
अनंत राधिका की शादी
आपको बता दें, भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और फार्मा कंपनी एंकोर हेल्थकेयर के मालिक वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट ने 12 जुलाई 2024 को मुंबई में शादी रचाई। ये शादी इतनी भव्य थी कि इसे दुनिया की सबसे चर्चित शादियों में गिना गया था।
अनंत और राधिका की शादी से पहले महीनों तक जश्न का सिलसिला चला। सबसे पहले गुजरात के जामनगर में एक शानदार फंक्शन हुआ जिसमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सितारे शामिल हुए। फिर यूरोप में एक प्री-वेडिंग क्रूज का आयोजन किया गया जिसमें मेहमानों ने मेडिटेरेनियन समुद्र की खूबसूरती के बीच मस्ती की। फिर पिछले साल जुलाई में हंदी, हल्दी और संगीत जैसे फंक्शन्स ने शादी का मजा और बढ़ा दिया।


Click it and Unblock the Notifications











