राधिका मर्चेंट ने नए साल की पार्टी पर खर्च किए करोड़ों, किया इतना महंगा सेलिब्रेशन की चौंक गईं नीता अंबानी
अंबानी परिवार किसी भी मौके पर या किसी भी त्योहार पर लाइमलाइट में आना नहीं भूलता। अंबानी परिवार का हर एक छोटे से छोटा सेलिब्रेशन भी इतना आलीशान मनाया जाता है कि हर कोई चौंक जाता है। नवरात्र, गणेश चौथ, होली, दीवाली छोड़िए जनाब अंबानी परिवार ने तो नए साल का सेलिब्रेशन इतना जबरदस्त किया है कि हर किसी की आंखें चौंधिया गई है।

इंटरनेट पर छाईं न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें
जी हां, हाल ही में अंबानी परिवार की नए साल की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि राधिका मर्चेंट ने नए साल के सेलिब्रेशन के लिए अपने सभी दोस्तों को न्योता दिया है। इस पार्टी में तमाम फिल्म स्टार्स और बिजनेसमैन नजर आ रहे हैं। सभी एक साथ मिलकर तस्वीरें क्लिक करवाते दिख रहे हैं। वहीं कोने में खड़ी जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया का रोमांस भी इन तस्वीरों में देखा जा सकता है।
बेहद आलीशान रहा अंबानी का नए साल का सेलिब्रेशन
वहीं अगली तस्वीर में नीता अंबानी मेहमानों के साथ नजर आ रही हैं। वहीं पोस्ट की आखिरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि खूबसूरत पटाखों की लाइट से खास नए साल के लिए कस्टमाइज क्रैकर तैयार किए गए हैं। पटाखे पर माचिस की तीली लगाते ही 'Happy New Year 2026, Wish You Love Love And Joy' लिखा हुआ आता है। इतनी शानदार पटाखे की जगमगाहट से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि पूरा अंबानी का नए साल का सेलिब्रेशन कितना आलीशान रहा होगा। इटंरनेट पर अंबानी परिवार की तस्वीरें वायरल हो रही हैं इन तस्वीरों को देख जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या बात है हर बार ही दिल जीत लेते हैं आप लोग। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- पैसा है तो बड़ी-बड़ी बात है।


Click it and Unblock the Notifications











