फर्राटेदार मराठी बोलती नजर आईं Radhika Merchant, मुकेश अंबानी की बहू का वीडियो हुआ वायरल!

Radhika Merchant Marathi Video- राधिका मर्चेंट अक्सर सोशल मीडिया पर नजर आती हैँ। उनके लुक्स और अंदाज को लोग काफी पसंद करते हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो सामने आ रहा है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी हैं।
दरअसल इस वीडियो में राधिका मर्चेंट फर्राटेदार मराठी भाषा बोलती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि वीडियो कहां कि है ये तो कोई नहीं जानता है लेकिन राधिका इस दौरान कई लोगों के बीच में बात करती दिख रही हैं।
राधिका का ये अंदाजा देखकर मराठी लोग उनके दीवाने हो रहे हैं और कई तरह की बातें कर रहे हैं। हालांकि लोगों को ज्यादा अचंभा इसलिए नहीं हुआ क्योंकि राधिका मर्चेंट मुंबई से ही हैं।
उनका जन्म मुंबई में हुआ था और शिक्षा के लिए वो न्यूयॉर्क भी गईं। राधिका मर्चेंट की शादी जबसे अनंत अंबानी के साथ हुई है वो काफी चर्चा में रहती हैं। इस वीडियो में राधिका मर्चेंट ने क्रीम कलर का सूट पहना हुआ है और माथे पर तिलक लगाया हुआ है। जैसे ये वीडियो सामने आया आग की तरह वायरल हो रहा है
क्या कह रही हैं राधिका?
राधिका इस दौरान मराठी में कह रही हैं, ''मैं बहुत खुश हूं क्योंकि मैं आप सभी से मिल पाई। आज मैं नाची हूं, थोड़ा गाना भी गाया। केक भी खाया। आप सब लोग मेरे इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बनिए। मैं बहुत खुशी महसूस हो रही है। बहुत बहुत धन्यवाद।'' राधिका का ये वीडियो वायरल हो रहा है।
राधिका मर्चेंट को देखकर लोग कई तरह के कमेंट्स करते हैं। वो किसी अदाकारा से ज्यादा मशहूर हैं। शादी के दौरान राधिका मर्चेंट के हजारों वीडियोज वायरल हुए थे और हर वीडियो में उनकी काफी तारीफ हुई है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि काफी पसंद किया जा रहा है..


Click it and Unblock the Notifications