..................... Radhika Merchant show off in Ambani house before marriage, people were shocked to see viral video - Hindi Filmibeat

Radhika Merchant शादी से पहले ही अंबानी हाउस में दिखाती थीं रौब, इस Video Viral को देख चौंक गए लोग

Radhika Merchant

Radhika Merchant Throwback Video Viral: अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट आए दिनों किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं।

हर कोई राधिका का स्टाइल और स्माइल को देख उनकी तारीफ करता थकता नहीं है। राधिका को जैसे ही लोगों ने प्रीवेडिंग में देखा लोग तो हैरान ही रह गए, लेकिन बता दें कि राधिका के पहले से ही अंबानी फैमिली से टर्म अच्छे थे।

ईशा की शादी में उठाई थी राधिका ने जिम्मेदारी
राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी ने साथ में पढ़ाई की है। राधिका पहले से ही अंबानी हाउस जाती रही हैं। राधिका को शादी से पहले ही अंबानी हाउस के कई फंक्शन में देखा जा चुका है। बता दें कि ईशा अंबानी की शादी में भी राधिका नजर आई थीं। बता दें कि ईशा की शादी साल 2018 में हुई थी।

राधिका मर्चेंट का पुराना वीडियो वायरल
वहीं ईशा अंबानी की शादी से राधिका मर्चेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राधिका मर्चेंट क्रीम कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं। खुले बाल और न्यूड मेकअप में राधिका काफी खूबसूरत दिख रही हैं।

शादी में रौब दिखाती दिखीं राधिका
लेकिन इसी के साथ देखा जा सकता है कि राधिका परिवार को सदस्य की तरह शादी में रौब दिखाती नजर आ रही हैं। कभी वह जिम्मेदारी उठाती नजर आ रही हैं तो कभी वह सिक्योरिटी से बात करती दिख रही हैं। राधिका मर्चेंट को बिजी देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि राधिका शादी में परिवार की तरह जिम्मेदारी संभालती दिख रही हैं।

यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
इस वीडियो को देख यूजर्स के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- तब भी राधिका के पास बॉडीगार्ड था। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-राधिका ऐसे लुक्स देकर क्या कहने की कोशिश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X