दुआ लीपा के कॉन्सर्ट में पहुंचीं अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट, देर रात पति संग चिल करती आईं नजर

Radhika Merchant Reached Dua lipa Concert with husband Ananat ambani: इंटरनेशनल आर्टिस्ट के कॉन्सर्ट अटेंड करने के लिए कई भारतीय विदेश तक जाते हैं, लेकिन विदेशी आर्टिस्ट भारत में कम ही नजर आते हैं। बता दें कि बीती राम मुंबई की काफी खास रही क्योंकि बीती रात मुंबई में दुआ लीपा के गानों की धूम मची।
दुआ लिपा के कॉन्सर्ट में पहुंचे ये सितारे
बता दें कि यह दूसरा मौका है जब दुआ लीपा भारत आई हैं। पहले तो वह अपने पर्सनल काम से वेकेशन मनाने भारत आई थीं, लेकिन इस बार वह अपनी धमाकेदार गानों की गूंज सुनाई दे रही है। बता दें कि 30 नवंबर को दुआ लीपा का मुंबई में एक बड़ा कॉन्सर्ट था और इस कॉन्सर्ट को अटेंड करने के लिए तमाम सितारे नजर आए। बता दें कि नेहा शर्मा, आएशा शर्मा, आनंद पिरामल अपूर्व मेहता समेत तमाम सितारों को इस कॉन्सर्ट में देखा गया।
राधिका मर्चेंट को पसंद हैं विदेशी कॉन्सर्ट्स
लेकिन लोगों की निगाहें तो अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट पर टिक गईं। जी हां, बीती शाम राधिका मर्चेंट भी इस कॉन्सर्ट का हिस्सा बनी थीं। राधिका को विदेशी सिंगर्स के कॉन्सर्ट्स अटेंड करना बेहद पसंद है इसीलिए उनके प्री-वेडिंग में भी रिहाना और तमाम इंटरनेशनल स्टार्स को परफॉर्म करते देखा गया था।
राधिका का हाथ पकड़े नजर आए अनंत
बता दें कि राधिका मर्चेंट सफेद लग्जरी कार में बैठकर इस कॉन्सर्ट में आई थीं, ब्लैक कलर के टॉप और जींस पहने राधिका मर्चेंट काफी खूबसूरत दिखाई दे रही थीं। बता दें कि राधिका के बाद उनके पति अनंत अंबानी भी इस कॉन्सर्ट का हिस्सा बने थे। कॉन्सर्ट खत्म होने के बाद अनंत अंबानी राधिका का हाथ पकड़ ऑडिटोरियम से बाहर निकलते नजर आए।


Click it and Unblock the Notifications