नीता अंबानी की छोटी बहू राधिका मर्चेंट हुईं प्रेग्नेंट ? वीडियो देख लोग बोले- शादी के दो महीने बाद ही...

Radhika Merchant Viral Video: अंबानी हाउस में आए दिनों कोई ना कोई फंक्शन होते ही रहते हैं। साल 2024 में तो अंबानी हाउस में अनगिनत फंक्शन देखे गए थे। पहले तो अनंत और राधिका के दो बड़े प्री-वेडिंग फंक्शन और उसके बाद ग्रैंड लेवल की शादी ने यह तो साबित कर दिया कि अंबानी के मुकाबले कोई नहीं। वहीं अब दोनों के वेडिंग फंक्शन के बाद अब एंटीलिया हाउस में गणेश उत्सव रखा गया। इस खास मौके पर भी कई नामी बॉलीवुड सितारे और बिजनेसमैन शामिल हुए।
क्या प्रेग्नेंट हैं राधिका मर्चेंट
हमेशा की तरह ही उस उत्सव की रौनक देखने लायक थी, लेकिन इस रौनक के बाद भी सबसे ज्यादा नीता अंबानी की छोटी बहू राधिका मर्चेंट के चर्चे हो रहे हैं। दरअसल इस खास मौके पर राधिका मर्चेंट लाइट मल्टी कलर की साड़ी पहनी नजर आईं। हमेशा की तरह राधिका मर्चेंट बहूत ही खूबसूरत दिख रही थीं। लेकिन इस फंक्शन में नीता अंबानी बहू राधिका का हाथ पकड़े नजर आईं। कभी नीता अंबानी अपनी छोटी बहू का हाथ पकड़ती तो कभी उन्हें संभालती नजर आ रही थीं।
यूजर्स ने दी बधाई
वहीं दूसरे वीडियो में देखा जा सकता है कि राधिका अपने पेट पर हाथ रखती दिख रहीं। राधिका का इस तरह चलना उनके फेस का ग्लो और नीता अंबानी को छोटी बहू का इस तरह ध्यान रखना यह इशारे कर रहा है कुछ तो खास है। इस वीडियो को देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- लो अब एक और फंक्शन के लिए तैयारी शुरू कर दो। तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा दो महीने में ही गुड न्यूज।
आपको बता दें कि राधिका और अनंत बचपन के दोस्त हैं। दोनों ने साथ ही में पढ़ाई की है। दोनों का बॉन्ड काफी अच्छा है। दोनों ने इसी साल 12 जुलाई को हिंदू रीति रिवाज से शादी की है। दोनों की शादी में इंटरनेशनल मेहमान तक शामिल हुए थे।


Click it and Unblock the Notifications