राधिका के हाथों पर लगी अनंत के नाम की मेहंदी, रानी हार में अप्सरा लगीं अंबानी खानदान की छोटी बहू

radhika merchant

Radhika Merchant Pre Engagement Mehandi: देश के सबसे बड़े बिजनेस घराने यानि के अंबानी फैमिली में बहुत जल्द एक बार फिर से शहनाईयां बजने वाली हैं। इस बार नीता-मुकेश अंबानी का सबसे छोटा बेटे अनंत अंबानी के सिर पर सेहरा सजने वाला है। हर किसी की नजर एक बार फिर से अंबानी फैमिली में होने वाली इस ग्रैंड वेडिंग पर थमी हुई हैं। हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का रोका और सगाई सेरेमनी हुई थी। इस सगाई सेरेमनी में तमाम सितारों ने शिरकत की थी। वहीं अब राधिका और अनंत की सगाई की प्री वेंडिग मेहंदी सेरेमनी की इन साइड तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दुल्हनिया राधिका अपने हाथों पर मेहंदी लगवाती दिखाई दे रही हैं।

प्री-इंगेजमेंट मेहंदी सेरेमनी
दरअसल, अंबानी परिवार के एक फैन पेज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-इंगेजमेंट मेहंदी सेरेमनी की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में दुल्हन को कैमरे के लिए पोज देते हुए अपने मेंहदी से सजे हाथों को फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है।

राधिका मर्चेंच का लुक
इस सेरेमनी के लिए राधिका ने फ्यूशिया पिंक कलर का फ्लोरल एम्ब्रॉएडर्ड लहंगा पहना था। उन्होंने अपने लुक को पोल्की चोकर नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स, मांग-टीका और एक लंबे हार के साथ सजाया था। राधिका काफी खूबसूरत लग रही थीं, क्योंकि उन्होंने अपने लुक को डेवी मेकअप और आर्टिफिशियल फूलों से सजी लंबी चोटी से पूरा किया था।

अनंत अंबानी का रोका
बता दें कि राजस्थान में नाथद्वारा के श्रीनाथ मंदिर में परिवार वालों की मौजूदगी में राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी का रोका हुआ। काफी समय से इन दोनों की शादी को लेकर खबरें आ रही थीं। वहीं अब साफ हो गया है कि जल्द ही एक बार फिर से नीता अंबानी छोटी बहू के स्वागत की तैयारियां करती दिखाई देंगी।

शादी की तारीख
फिलहाल दोनों कब तक शादी करेंगे इसकी सूचना अभी तक पब्लिक नहीं की गई है। कपल काफी लंबे वक्त से साथ है और अंबानी परिवार के हर फंक्शन में राधिका मर्चेंट को अक्सर देखा जाता रहा है। हर किसी को अनंत और राधिका की जोड़ी काफी पसंद है।

कौन हैं राधिका मर्चेंट राधिका मर्चेंट
अनंत अंबानी की बेहद करीबी दोस्त रही हैं। वह मुकेश अंबानी के दोस्त वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनंत और राधिका लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और अक्सर दोनों की सगाई की खबरें सामने आती रहती थीं।

राधिका अनंत की जोड़ी
अरंगेत्रम समारोह में राधिका के परफॉर्मेंस के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इन वीडियोज में राधिका को डांस के लिए खूब तारीफें मिली थी। वहीं अनंत अंबानी की बात करें तो उन्होंने अपनी पढ़ाई अमेरिका की Brown University से पूरी की है और जियो के Reliance Retail Ventures में कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X