Radhika Merchant को जींस में देख दीवाने हुए लोग, हॉट लुक में अंबानी परिवार की बहूरानी ने ढाया कहर!

radhika merchant viral video

Radhika Merchant Jeans Look- अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद से राधिका काफी चर्चा में रहती हैं। जैसे ही उनका कोई वीडियो या लुक सामने आता है तो वो छा जाती हैं। इस वक्त भी उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं।

राधिका मर्चेंट इस दौरान जींस में नजर आ रही हैं और बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। जींस के ऊपर उन्होने फर वाला टॉप पहना हुआ है। राधिका की जींस काफी चमक रही है और देखने में ही लग रहा है कि ये काफी महंगी होगी।

वीडियो में एक कैप्शन भी लिखा हुआ है जिसमें बताया है कि राधिका की ये जींस सीधे लॉस एंजिलिस से आई है। राधिका इस लुक में पोज देती हैं और फिर किसी को हग करती हैं और कार में बैठकर निकल जाती हैं। अब ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।

क्या बोले लोग?

राधिका मर्चेंट के इस लुक की तारीफ लोग कर रहे हैं और एक ने लिखा है, ''वाह असाधारण स्टाइल।'' एक ने लिखा, ''आपका परिवार बहुत सराहनीय है!'' एक ने लिखा, ''बहुत सुंदर दिख रही हो।'' एक ने लिखा, ''राधिका बेहद हॉट है।'' लोग इस तरह से रिएक्ट कर रहे हैँ। हालांकि राधिका मर्चेंट ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

बचपन के दोस्त हैं पति देव

राधिका और अनंत की शादी के वक्त दोनों की जोड़ी को लेकर काफी सवाल खड़े किए गए थे। लेकिन बाद में पता चला था कि इनका रिश्ता अभी का नहीं बल्कि बचपन का है। अनंत और राधिका बचपन के दोस्त हैं। दोनों ने साथ ही में पढ़ाई की है। दोनों का बॉन्ड काफी अच्छा है। दोनों ने इसी साल 12 जुलाई को हिंदू रीति रिवाज से शादी की है। दोनों की शादी में इंटरनेशनल मेहमान तक शामिल हुए थे। अब उनके वीडियोज वायरल होते रहते हैं।

Read more about: radhika merchant viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X