Radhika Merchant ने राह चलते सलमान खान का पकड़ा हाथ,पास बिठाया? शॉकिंग वीडियो वायरल!

Salman Khan Radhika Merchant Video- अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद से ही अंबानी परिवार की नई नवेली बहु काफी चर्चा में रही हैं। वो जो भी करती हैं वो उसकी सोशल मीडिया पर काफी बात की जाती हैं।
इस वक्त भी उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो सलमान खान के साथ नजर आ रही हैं। सलमान खान की वो फैन हैं ये बात किसी से छिपी नहीं है लेकिन उन्होने कुछ ऐसा किया जो कि हैरान करने वाला था। सलमान खान रास्ते से जा रहे थे और उन्होने उनके अपने पास बिठा लिया।
राधिका मर्चेंट सलमान खान
वायरल हो रहे इस वीडियो में सलमान खान को रास्ते से जाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान राधिका मर्चेंट वहां पर एक काउच पर बैठी दिख रही हैं। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि राधिका ने सलमान खान का हाथ पकड़ लिया और उनको अपने बगल बिठाने की कोशिश करने लगी।
अगले ही पल एक तस्वीर सामने आती है जिसमें सलमान खान उनके बगल में बैठे नजर आ रहे हैं। सलमान खान के फैंस इस वीडियो को काफी शेयर कर रहे हैं। राधिका मर्चेंट काफी हंबल हैं और ये सब उनकी शादी के दौरान देखने को मिल चुका है।
लोगों के कमेंट्स
इस वीडियो पर भी लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''शायद लव एट फर्स्ट साइट हुआ होगा।'' एक ने लिखा, ''2025 में सलमान भाई की चमक बदलेगी देख लेना।'' एक ने लिखा, ''वो सलमान खान की फैन है।'' एक ने लिखा, ''ऐसे फैंस सही होते हैं, स्टार को बुला लेते हैं।'' इस तरह से लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि सलमान खान या राधिका की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications