आइसक्रीम वाले ने Radhika Merchant को किया परेशान, देखते रह गए अनंत अंबानी, Video Viral!

Radhika Merchant Ice Cream Video- राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी शादी के बाद से खबरों में बने रहे हैं। उनके नए पुराने वीडियोज वायरल होते हैं और लोग उनको काफी पसंद करते हैं।
इसके अलावा राधिका मर्चेंट का हर अंदाज लोगों को पसंद है। इस वक्त एक ऐसा वीडियो में वायरल हो रहा है जो कि आपको काफी पसंद आने वाला है। इस वीडियो में राधिका मर्चेंट सॉफ्टी की दुकान पर हैं और वो आइसक्रीम वाला लगातार उनके साथ मस्ती कर रहा है।
इस दौरान अनंत अंबानी लगातार देख रहे हैं और मुस्कुरा रहे हैं। जी हां, राधिका मर्चेंट इस दौरान काफी खुश हैं, बार बार सॉफ्टी वाला उनके साथ प्रैंक कर रहा है। वो कोन भरता है और राधिका को नहीं देता है।
ऐसा अक्सर देखा जाता है कि आइसक्रीम वाले ऐसा करते हैँ। लेकिन अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो को साझा करते हुए एक पेज ने लिखा है, ''स्वीट मोमेंट, अनंत और राधिका साथ में।'' इसके बाद लोग भी लगाकार हार्ट और फायर इमोजी साझा करते हुए दोनों की तारीफ कर रहे है।
राधिका मर्चेंट की फैन फॉलोविंग
राधिका मर्चेंट की शादी के बाद से कई ऐसे फैन अकाउंट हैं जो कि सोशल मीडिया पर बने हैं। लोग किसी एक्ट्रेस की तरह ही राधिका को प्यार देते हैं और अक्सर तारीफें करते ही नजर आते हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज को पसंद किया जाता है और ऐसा कहा जाता है कि वो बेहद सुंदर हैं। अंबानी परिवार की बहू बनने के बाद राधिका मर्चेंट बेहद खुश हैं।
हनीमून के दौरान का वीडियो
वायरल हो रहा है वीडियो अनंत और राधिका के हनीमून के वक्त का है। पोस्ट की मानें तो उस दौरान दोनों दुबई में मौजूद थे और उनके साथ उनके बॉडीगार्ड भी मौजूद थे। फिलहाल आप देखिए वायरल वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications