एयरपोर्ट पर उतरते ही पायलट पर भड़कीं Radhika Merchant? क्या है इस Viral Video की सच्चाई!

Radhika Merchant Angry On Pilot- अनंत अंबानी के साथ शादी के बाद से अगर सबसे ज्यादा अंबानी परिवार में कोई चर्चा में है तो वो हैं राधिका मर्चेंट। उनके हर छोटे मोटे वीडियोज भी सोशल मीडिया पर सामने आकर वायरल हो जाते हैं।
इस वक्त भी कुछ ऐसा ही हुआ है। राधिका मर्चेंट इस दौरान अपने प्राइवेट प्लेन से एयरपोर्ट पर उतर रही हैं और कुछ ऐसा देखने को मिलता है कि लोग अब बातें कर रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में राधिका के साथ एक पायलट भी नजर आ रहा है।
वीडियो को देखकर आपको ऐसा लगेगा कि प्लेन के पायलट और राधिका मर्चेंट के बीच कुछ बहसबाजी चल रही है। हालांकि सच में दोनों क्यों बातें कर रहे हैं इसको लेकर किसी तरह का जानकारी सामने नहीं आई है।
राधिका के हाव भाव देखकर लग रहा है कि वो किसी वजह से खुश नहीं है और वो पायलट से गुस्से में कुछ कहते हुए नजर आ रही है। जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पेज पर किसी ने साझा किया आग की तरह फैल रहा है। लोग अंबानी परिवार की नई बहूरानी की चिंता की वजह जानना चाहते हैं।
लोगों के रिएक्शन आए सामने
हालांकि इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने किसी तरह की कोई बात तो नहीं की है लेकिन हार्ट और फायर इमोजी साझा कर रहे है। राधिका मर्चेंट बेहद खूबसूरत हैं और यही कारण है कि लोग उनको काफी पसंद करते हैं। शादी के दौरान डांस से लेकर उनके बातचीत तक के वीडियोज खूब तेजी से वायरल होते रहे हैं।
परिवार के साथ बिजी
राधिका मर्चेंट अपने परिवार के साथ काफी खुश हैं और अनंत अंबानी के साथ उनके वीडियोज सामने आते रहते हैं। कहा जाता है कि ये दोनों बचपन के दोस्त हैं और स्कूल में भी एक साथ ही थे। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications