ननद के सामने राधिका मर्चेंट ने झुककर जोड़े हाथ, ऐसा था मुकेश अंबानी का रिएक्शन, Video Viral

radhika merchant isha ambani viral video

Radhika Merchant Isha Ambani Video- शादी के बाद से ही अंबानी परिवार की नई नवेली बहू राधिका मर्चेंट को लेकर चर्चा होती रहती है। शादी के वक्त कई वीडियोज सामने आकर आग की तरह वायरल हो जाते हैं।

इस वक्त भी कुछ ऐसा सामने आया है जो कि आपको एक सेकंड रोक सकता है। वीडियो में आप देखेंगे कि किस तरह से राधिका अपनी ननद ईशा अंबानी से मिलती हुई नजर आ रही है और कैसे ईशा रिएक्ट करती हैं।

इसके अलावा आकाश अंबानी भी नजर आ रहे हैं जो कि काफी प्यार से राधिका मर्चेंट से मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में साफ समझ में आ रहा कि शादी के बाद राधिका मर्चेंट अंबानी परिवार से मिल रही है।

वीडियो में आप देखेंगे कि नीता अंबानी राधिका की आरती उतार रही हैं और वो उनसे मिल रही हैं। इसके अलावा मुकेश अंबानी से वो हाथ जोड़कर मिलती हैं।

ननद के सामने झुककर किया प्रणाम

राधिका मर्चेंट के पास जैसे ही ननद ईशा अंबानी आती हैं तो वो झुककर उनको प्रणाम करती हैं। ईशा इस दौरान राधिका मर्चेंट को गले से लगा लेती हैं। इस दौरान मुकेश अंबानी सामने खड़े देख रहे थे और मुस्कुरा रहे थे। इसके बाद नंबर आता है आकाश अंबानी का और वो राधिका को हग कर लेते हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग इसको लेकर बातें कर रहे हैं। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या बोले लोग

एक यूजर ने लिखा, राधिका मर्चेंट आप नसीब वाली हो। एक ने लिखा, ''अंबानी परिवार की बहू बनना किस्मत की बात है।'' एक ने लिखा, ''ब्यूटीफुल दुल्हन।'' एक ने लिखा, ''फिल्मी सीन चल रहा है।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैँ। इसके अलावा लोग हार्ट और फायर इमोजी भी साझा कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X