गणपति विसर्जन के दौरान अंबानी परिवार की छोटी बहू के साथ हुआ हादसा, कैमरे में कैद हुई ये पूरी घटना, देखें VIDEO

Radhika Merchant

Radhika Merchant fell from the stairs: अंबानी परिवार में चाहें कोई इवेंट हो या त्योहार बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। ना सिर्फ परिवार के लोग बल्कि हर एक फंक्शन में नेता और अभिनेता को भी न्योता दिया जाता है। वहीं गणेश उत्सव के दौरान भी अंबानी हाउस में एक ग्रैंड पार्टी रखी गई थी। जिस तरह अंबानी फैमिली ने बप्पा का स्वागत किया उसकी तरह उन्होंने बप्पा का विसर्जन भी बड़े ही धूमधाम से किया था।

इस खास मौके पर फूलों और रंग की होली खेली गई। विसर्जन के दौरान भी राधिका मर्चेंट ने जमकर लाइमलाइट बटोरी कभी वह जमकर डांस करती नजर आईं तो कभी वह प्रसाद बांटती दिखीं। उनके इस वीडियो को देख लोगों ने राधिका की जमकर तारीफ की, लेकिन हाल ही में उनका एक वीडियो और वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राधिका डांस करने के लिए ट्रक से नीचे आती हैं, लेकिन राधिका का पैर फिसल जाता है और वह सीढ़ियों से गिर जाती हैं। उन्हें बचाने के लिए उनके सिक्योरिटी गार्ड तुरंत ही आगे आ जाते हैं और वहीं वीर पहाड़िया भी राधिका को उठने में मदद करते हैं।

हालांकि राधिका को अधिक चोट नहीं आती है। फिर वह ट्रक पर खड़े होकर ही उत्सव का आनंद लेती हैं। बता दें कि इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स आ रहे हैं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- राधिका इतने बड़े कपड़े क्यों पहन लिए हैं जब चलने में परेशानी हो रही है तो वहीं दूसरे ने लिखा- कैमरामैन लगता है इसी पोज का इंतजार कर रहा था। तो वहीं तीसरे ने लिखा- क्या ये प्रेग्नेंट है ? बता दें कि इस वीडियो से पहले ही राधिका का एक वीडिया वायरल हो रहा था जहां नीता अंबानी राधिका का हाथ पकड़कर चल रही थी। जिसे देखकर लोगों को लगा कि शायद कोई गुड न्यूज आने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X