Radhika Merchant Father Net worth- अंबानी से कम नहीं है समधी जी के ठाठ, इतने करोड़ के मालिक हैं वीरेन मर्चेंट?

Radhika Merchant

Radhika Merchant Father Net worth- राधिका मर्चेंट आज भले ही देश के सबसे अमीर परिवार की बहू हैं लेकिन उनके पिता का रुतबा भी किसी से कम नहीं है। बचपन से ही सभी ऐशो आराम में पली बढ़ीं राधिका मर्चेंट के पिता की नेटवर्थ जानकर आप हैरान होने वाले हैं।

उनके भी ठाठ बाठ किसी अंबानी से कम नहीं है। बता दें कि अनंत अंबानी से शादी को लेकर पहली बार राधिका मर्चेंट और उनका परिवार सुर्खियों में आया था। राधिका मर्चेंट एक करोड़पति परिवार से हैं और काफी बेहतरीन लाइफस्टाइल शादी के पहले भी जीती रही हैं।

वीरेन मर्चेंट की नेटवर्थ

राधिका मर्चेंट के पिता का नाम वीरेन मर्चेंट है और उनकी मां का नाम शैला मर्चेंट है। गुजराती परिवार शुरु से ही एक बिजनेस करने वाला कुनबा रहा है। वीरेन की नेटवर्थ की बात करें तो ये करीब 750 करोड़ है और वो भी अरबपतियों की लिस्ट में हैं।

हालांकि मुकेश अंबानी की तुलना में ये बेहद कम है लेकिन उनकी रईसी भी किसी से पीछे नहीं है। वीरेन मर्चेंट, एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ हैं और इस सेक्टर में उनकी तूती बोलती है। पहली बार बेटी की शादी में उनका पूरा परिवार काफी लाइमलाइट में आया था। इस शादी के दौरान राधिका मर्चेंट और उनके परिवार ने भी सुर्खियां बटोरीं थीं।

राधिका मर्चेंट की परवरिश

वीरेने और शैला ने मिलकर राधिका मर्चेंट की परवरिश काफी शानदार तरीके से की है। राधिका के हाव भाव और हर तरह के लोगों से मिलने के तरीके से और उनकी सादगी से उनकी परवरिश का अंदाजा लगाया जा सकता है। वो काफी डाउन टू अर्थ हैं और हंसती मुस्कुराती रहती हैं। उन्होने अपनी पढ़ाई न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय (NYU) से राजनीति विज्ञान में की है। उन्होने ग्रेजुएशन में इसकी डिग्री प्राप्त की है। उनको डांस का बेहद शौक है और अक्सर इसकी झलक किसी ना किसी फंक्शन में मिलती रहती है। राधिता मर्चेंट उन बहुओं में से एक हैं जिनको ससुराल में बेटियों से ज्यादा प्यार मिलता है। नीता अंबानी शुरु से ही राधिका को बेहद पसंद करती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: radhika merchant
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X