..................... Radhika Merchant embarrassed after saying 'Jai Shri Krishna' seeing viral video people shocked - Hindi Filmibeat

'जय श्री कृष्ण' बोलने पर शर्मिंदा हुईं राधिका मर्चेंट! इस क्लिप को देख दंग रह गए लोग, बोले- कितना घमंड आ गया..

Radhika Merchant

Radhika Merchant Viral Video: नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की छोटी बहू और लाड़ली बहू राधिका मर्चेंट अपनी खूबसूरती के लिए काफी चर्चाओं में रहती हैं। राधिका की खूबसूरती के साथ ही उनकी सादगी के भी जमकर चर्चे होते हैं।

बाबा रामदेव से बातचीज के दौरान का वीडियो वायरल
प्री-वेडिंग से अब तक राधिका के कई वीडियो और फोटो वायरल हुए थे। जिसमें देखा गया कि राधिका बहुत ही सादगी से मेहमानों से मिलती नजर आती हैं। फिलहाल तो हाल ही में राधिका मर्चेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राधिका मर्चेंट बाबा राम देव से बात करती नजर आ रही हैं।

भगवान का नाम लेने पर राधिका मर्चेंट ने इस तरह किया रिएक्ट
राधिका सिर्फ बात ही नहीं करती है बल्कि वह अपने ही राज खोलती नजर आ रही हैं जी हां, इस वीडियो में राधिका कहती सुनाई दे रही हैं कि 'मैं पहले जय श्री कृष्णा जय श्री राम बोली फिर मैंने देखा कि ये बुक में तो लिखा नहीं है और मैं बोलती जा रही हूं... बोलती जा रही हूं...और फिर मुझे इतना खराब लग रहा है ये पहले से बोलना चाहिए ना।'

वीडियो देख गुस्साए लोग
बता दें कि राधिका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सब बस टीआरपी चल रही है तो वहीं दूसरे ने कहा- पैसे का कितना घमंड आ गया है कि भगवान का नाम बोलने पर भी अजीब लग रहा है। वहीं तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पैसे के नशा सब भुला देता है। और चौथे यूजर ने लिखा- पूरी शादी ही स्क्रिप्ट लिखकर की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X