Radhika Merchant ने शाहरुख खान के साथ किया धमाकेदार डांस, वीडियो देख हैरान हो जाएंगे अनंत अंबानी!

Radhika Merchant Shahrukh Khan Dance- राधिका मर्चेंट की शादी के बाद वो सोशल मीडिया पर किसी एक्ट्रेस की तरह ही चर्चा में रहती हैं। उनके कुछ वीडियोज ऐसे हैं जो कि अक्सर सामने आकर वायरल होते रहते हैं।
इस वक्त भी एक ऐसा ही वीडियो सामने आ रहा है जो कि आपको मजेदार लगने वाला है। इस वीडियो में राधिका मर्चेंट डांस करती हुई नजर आ रही हैं लेकिन उनके साथ शाहरुख खान भी नजर आ रहे हैं।
शाहरुख खान इस वीडियो में राधिका के साथ थिरकते हुए काफी खुश लग रहे हैं। इस दौरान शाहरुख खान ने ब्लैक कलर के कपड़े पहने हुए जबकि राधिका मर्चेंट को व्हाइट रंग की ड्रेस में देखा जा सकता है। हालांकि दोनों कि गाने पर डांस कर रहे हैं ये तो पता नहीं चल पा रहा है क्योंकि बैकग्राउंड में पंजाबी सॉ़न्ग बजता हुआ सुनाई दे रहा है।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर radhika merchant के नाम से अपलोड किया गया है। क्लिप के सामने आते ही लोगों के रिएक्शन्स भी इस पर आ रहे हैं। लोग कमेंट्स के साथ साथ हार्ट और फायर इमोजी साझा करते दिख रहे हैं।
ये वीडियो तब का है जब राधिका मर्चेंट अंबानी परिवार की बहू नहीं बनी थीं और फंक्शन चल रहे थे। शाहरुख खान को अंबानी परिवार में काफी पसंद किया जाता है। यही कारण है कि अनंत और राधिका की शादी के दौरान शाहरुख और सलमान हर एक फंक्शन का हिस्सा बने थे और स्टेज पर भी नजर आए थे। अंबानी परिवार के रिश्ते फिल्मी दुनिया के साथ बेहतरीन हैं।
फिलहाल आप देखिए राधिका मर्चेंट और शाहरुख खान का ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications