..................... Radhika Merchant: Daughter-in-law of Ambani family arrived at the concert - Hindi Filmibeat

Radhika Merchant: दोस्तों के साथ कंसर्ट में पहुंचीं अंबानी परिवार की होने वाली बहूरानी

Radhika Merchant

Radhika Merchant: देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की होने वाली छोटी बहु राधिका मर्चेंट हमेशा ही खबरों में रहती हैं, कोई भी पार्टी हो या फैमली प्रोग्राम में राधिका का लुक हमेशा ही चर्चा का विषय बन जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर राधिका की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें देखा जा सकता है कि राधिका अपने दोस्तों संग बाहर गई है लेकिन उनका लुक इतना सिंपल है कि लोगों को पसंद आ रहा है और उनकी तारीफ कर रहे हैं।

दरअसल सामने आई ये तस्वीरें एक कॉन्सर्ट की हैं, हाल ही में राधिका को अमेरिकन सिंगर जॉन लेजेंड के म्यूजिक कॉन्सर्ट में स्पॉट किया गया, जहां वह अपने खूबसूरत लुक में नजर आईं।अंबानी फैमिली के एक इंस्टाग्राम फैन पेज से राधिका मर्चेंट की कुछ झलकियां शेयर की गई हैं, जिनमें वह अपनी दो दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं।

जॉन लेजेंड के म्यूजिक में राधिका के लुक की बात करें तो, इस दौरान काफी ही कूल सी वह लग रही थी, उनके नो-मेकअप लुक में सबकी निगाहें ठहर सी गई हैं। हर किसी को उनका यह लुक काफी पसंद आ रहा है और उनकी तस्वीरों पर कोई भी अपने आपको उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पा रहा है। संगीत से भरी इस शाम के लिए राधिका ने एक सिंपल, लेकिन स्टाइलिश लुक चुना था।

राधिका ने कॉन्सर्ट में पेस्टल कलर के ट्रेंडी कोर्सेट टॉप के साथ न्यूड कलर की पैंट कैरी की थी। अपने लुक को बिना किसी मेकअप के खुले बालों और एक प्यारी सी मुस्कुराहट के साथ कंप्लीट किया था। कहने की जरूरत नहीं है कि अपने इस कूल स्ट्रीट स्टाइलिश लुक में अपनी नेचुरल ब्यूटी की चमक बिखेर रही थीं।

यह पहली बार नहीं है कि राधिका का लुक ऐसे चर्चा का विषय बना हो, इससे पहले राधिका मर्चेंट को 2 मार्च 2023 की रात डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला द्वारा आयोजित उनके अपकमिंग कलेक्शन की लॉन्च पार्टी में स्पॉट किया गया था, जहां वह पिंक कलर की साड़ी में पहुंची थीं। राधिका ने अपने इस लुक को एक बेहद महंगे हैंडबैग के साथ कंप्लीट किया था, इस दौरान राधिका काफी खूबसूरत लग रही थी। हर किसी ने उनकी तारीफ की थी।

बता दें कि राधिका और अनंत अंबानी की इंगेजमेंट सेरेमनी 19 जनवरी 2023 को मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित घर 'एंटीलिया' में हुई थी। गौरतलब है कि अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट अक्सर अपने स्टाइल स्टेटमेंट और फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं।

Read more about: radhika merchant
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X