Venice Biennale Fashion में 'बार्बी डॉल' बनकर पहुंची राधिका मर्चेंट, ननद ईशा अंबानी से छीनी लाइमलाइट!
Radhika Merchant Barbie Doll Look: अंबानी परिवार की बेटी ईशा अंबानी हाल ही में मेट गाला 2026 में पहुंची, जहां पर उनका लुक काफी ज्यादा पसंद भी किया गया। लेकिन अब इसी बीच अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट ने भी अपने लुक से लोगों को हैरान कर दिया है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पूरा अंबानी परिवार इस समय इटली में है। जहां पर नीता अंबानी और मुकेश अंबानी पूरे परिवार के साथ में वेनिस में आयोजित इंटरनेशनल आर्ट एग्जिबिशन 'ला बिएनाले दी वेनेजिया' पहुंचे। मुझे तो हमेशा ही यह इवेंट काफी चर्चा में रहता है लेकिन इस बार अंबानी परिवार की लेडीज का लुक हर तरफ छाया हुआ है।
इस इवेंट में नीता अंबानी को साड़ी पहने हुए देखा गया। वही ईशा अंबानी ने शनेल के एक बहुत ही खूबसूरत गाड़ी गाउन पहना था। जिसमें वह बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रही थी। लेकिन यहां पर राधिका ने लाइमलाइट लूट ली।
राधिका मर्चेंट का बार्बी डॉल लुक
राधिका मर्चेंट ने इस दौरान मिंट ब्लू कलर का वन शोल्डर गाउन पहना हुआ था। जिसमें वह बिल्कुल बार्बी डॉल जैसी लग रही थी। इस गाउन में उनका लुक बहुत ही ज्यादा एलिगेंट और क्लासी नजर आ रहा था। गाउन की ड्रेपिंग और कमर पर बनी फ्लोई डिजाइन उनके लुक को और भी ज्यादा प्यारा बना रही थी। गाउन की नेकलाइन भी चमकदार क्रिस्टल से सजी हुई थी। इस दौरान राधिका ने मिनिमल मेकअप के साथ डायमंड ज्वेलरी पहनी हुई थी।
राधिका का हेयरस्टाइल और मेकअप
अगर हम राधिका मर्चेंट के मेकअप और हेयर स्टाइल की बात करें तो आपको बता दें कि इस दौरान उन्होंने हाई पोनीटेल बनाई हुई थी। जो उनके फेस पर काफी प्यारा लग रहा था। मेकअप भी उन्होंने काफी सॉफ्ट और ग्लोइंग रखा था।
रॉयल दिखा राधिका का लुक
राधिका मरचेंट का यह लुक बिना ज्यादा एंबेलिशमेंट और हैवी डिजाइन की भी बहुत ही ज्यादा रॉयल नजर आ रहा था। पूरे लोक में फिटिंग से लेकर फैब्रिक और स्टाइलिंग पर भी खास ध्यान रखा गया है।


Click it and Unblock the Notifications