'बैग बेंचकर फ्लैट खरीद लो..', राधिका मर्चेंट के बैग की कीमत जानकर उड़े लोगों के होश

radhika merchant

अंबानी परिवार देश का सबसे अमीर परिवार है। इसमें कोई शक नहीं है कि वो हर शौक काफी आराम से कर सकते हैं। बीते दिनों अनंत अंबानी और उनकी होने वाली दुल्हनियां राधिका मर्चेंट को लेकर काफी चर्चा थी।

दोनों की प्री-वेडिंग में धमाका हो गया था और देश दुनिया की कई बड़ी हस्तियां मौके पर पहुंची थीं। इस वक्त सोशल मीडिया पर उनको लेकर चर्चा है। लेकिन इस वक्त अनंत अंबानी की होने वाली दुल्हन राधिका मर्चेंट को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।

दरअसल राधिका मर्चेंट के एक बैग की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस बैग को लेकर चर्चा है और इसकी काम हर एक शख्स को हैरान कर रही है।

खरीद सकते हैं 2 बीएचके फ्लैट

ऐसा कहा जा रहा है कि इस बैग को बेचकर आप दिल्ली के अच्छे से अच्छे इलाके में 2 बीएचके फ्लैट खरीद सकते हैं। पता है चला है कि बैग की कीमत करीब 45 लाख रुपए है। जैसे ही सोशल मीडिया पर ये बात सामने आई लोगों ने दातों तले उंगली दबा ली। इस बैग को जब आप पहली बार देखेंगे तो आपको लगेगी ही नहीं कि ये इतना मंहगा बैग है। लोग इसके बाद लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।

क्या बोले लोग

राधिका मर्चेंट के इस बैग पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''ये तो 350 रुपए वाला बैग है।' एक का कहना है, ''ऐसी क्या खास बात इस बैग में।'' एक ने लिखा, ''इतने पैसों में मैं फ्लैट खरीद लेता।'' एक ने लिखा, ''बड़े लोग बड़ी बातें।'' एक का कहना था, ''अंबानी की बहू है भाई।'' एक ने लिखा, ''पैसों की बर्बादी।'' इस तरह से लोग रिेएक्ट कर रहे हैं लेकिन राधिका ने किसी तरह का कोई जवाब नहीं दिया है।

Read more about: radhika merchant
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X