मनीष मल्होत्री की दिवाली पार्टी में अंबानी की होने वाली बहू राधिका का पटाखा पर्स, कीमत सुन उखड़ जाएंगी सांसे

Radhika Merchant 5 lakh purse: बॉलीवुड इंडस्ट्री में दीवाली का जश्न शुरु हो गया है और इसी के चलते हर तरफ चहल पहल देखने को मिल रही है। बीती रात मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने घर पर दीवाली की शानदार पार्टी रखी जिसमें मनोरंजन जगत के कई सारे सेलेब्स शामिल हुए। इस पार्टी में नीता अंबानी भी अपनी छोटी बहू राधिका मर्चेंट भी काफी स्टाइल में पहुंची थी। इस पार्टी के दौरान के राधिका ने लाखों का पर्स कैरी किया।
5 लाख के पर्स में राधिका मर्चेंट का जलवा-
देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की छोटी बहू राधिका मर्चेंट हमेशा ही अपने स्टाइल, अपने अंदाज से सबका जीत दिल लेती हैं।
बीती रात राधिका मर्चेंट अपने होने वाली सास नीता अंबानी के साथ मनीष मल्होत्रा की दीवाली पार्टी में पहुंची। इस पार्टी में नीता और राधिका बेहद प्यारी लग रही थी, दोनों के लुक्स की हर कोई तारीफ कर रहा है।
इस दौरान राधिका का लुक तो सबका प्यारा लगा ही पंरतु जिस चीज ने सबका ध्यान अपनी ओर खीचा वह था राधिका का लाखों का पर्स। रिसर्च से पता चला है कि राधिका का क्लच लग्जरी लेबल 'Judith Leiber' का था।
हालांकि, इस आर्म कैंडी की कीमत किसी को भी हैरान कर सकती है। ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट पर 'जस्ट फॉर यू बो' क्लच की कीमत 5,995 अमेरिकी डॉलर यानी 4,98,539 बताई गई है।
मनीष मल्होत्रा की दीवाली पार्टी में सेलेब्स-
मनीष मल्होत्रा की दीवाली पार्टी में नीता अंबानी और राधिका मर्चेंट के अलावा जान्हवी कपूर, अर्जुन कपूर, आदित्य रॉय कपूर, गौरी खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान और रेखा साहित कई सारे सेलेब्स पहुंचे। इस पार्टी के दौरान सेलेब्स का अंदाज देखने लायक था। सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटोज जमकर वायरल हो रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












