..................... Radhika Merchant and Shloka Mehta posed together, people were surprised to see this video! - Hindi Filmibeat

मुकेश अंबानी की दोनों बहुओं का वीडियो हुआ वायरल, साथ में पोज देतीं नजर आईं देवरानी-जेठानी!

radhika merchant shloka mehta

Radhika Shloka Viral Video- अनंत अंबानी की शादी के बाद अब अंबानी परिवार पूरा हो चुका है। मुकेश अंबानी के दो बेटे दो बहुएं घर में हैं और आए दिन इनकी तस्वीरें और वीडियोज सामने आती रहती हैं।

इस वक्त देवरानी-जेठानी यानि श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट का एक वीडियो सामने आ रहा है। इस वीडियो में आपको दोनों काफी खुश नजर आएंगी और दोनों मिलकर मीडिया के लिए पोज दे रही हैं।

वैसे तो काफी कम देखा जाता है कि इतनी हंसी खुशी देवरानी और जेठानी साथ में दिखें लेकिन अंबानी परिवार में वो प्यार नजर आता है। वीडियो को साझा करते हुए यूजर ने कैप्शन में स्वीट मोमेंट्स लिखा था।

इस क्लिप में राधिरा मर्चेंट ने सफेद रंग का लहंगा चोली पहनी हुई है और श्लोका मेहता ने साड़ी पहनी हुई है। दोनों काफी सुंदर लग रही हैं। बता दें कि मुकेश अंबानी के बड़े बेटे के नाम आकाश अंबानी है और श्लोका उनकी पत्नी है।श्लोका और आकाश बचपन से एक दूसरे को जानते हैँ। जबकि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट मुलाकात भी पढ़ाई के दौरान हुई थी।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

इस वीडियो पर लोगों के कई तरह के रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''दोनों अच्छी दोस्त लग रही हैं।'' एक ने लिखा, ''कोई कह सकता है कि ये देवरानी जेठानी हैँ।'' एक ने लिखा, ''बहुत सुंदर और ग्लैमरस बाल.. आशीर्वाद..।'' एक ने लिखा, ''वाह, सुन्दर वीडियो और दोनों अच्छे दिख रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''राधिका वाकई में सुंदर है।'' एक ने लिखा, ''ये लोग पार्टी करने कहां जा रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''सर्जरी करवाई है क्या?''

इस तरह से लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। हालांकि ये वीडियो कब का है इसको लेकर खुलासा नहीं हुआ है। आप देखिए ये वायरल वीडियो...

Read more about: radhika merchant shloka mehta
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X