Radhika Madan: अपने ही बयान पर पलटी राधिका, अब टेलीविजन इंडस्ट्री को लेकर कही ऐसी बात

Radhika Madan

Radhika Madan on television industry: अभिनेत्री राधिका मदान ने फिल्मी दुनिया में आने से पहले टीवी वर्ल्ड में काम किया था। बॉलीवुड में आने के बाद उन्होंने टीवी सेट पर कभी न खत्म होने वाले घंटों के बारे में बात की थी और एकता कपूर सहित कई लोगों ने उनकी टिप्पणियों की आलोचना की थी। अब अभिनेत्री ने अपने बयान से पलटी मारते हुए कहा कि उन्होंने सबकुछ टीवी से ही सीखा है।

राधिका मदान का काम-

अभिनेत्री राधिका मदान इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'कच्चे लिंबू' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में 'अंग्रेजी मीडियम' और 'कच्चे लिंबू' जैसी फिल्मों से खास पहचान बनाई है। इसके अलावा कई सारे वेब शो में राधिका नजर आ चुकी हैं।

राधिका मदान का बयान-

राधिका मदान ने एक बार कहा था कि टीवी काम करने के लिए अच्छी जगह नहीं है। यह माध्यम आपको रचनात्मकता को बढ़ाने के लिए कोई जगह नहीं देता है और आप कभी-कभी व्यक्तिगत जीवन के किसी भी दायरे के बिना 48 घंटे तक काम करते हैं।

अभिनेत्री के इस बयान के बाद उनकी आलोचना की गई और टीवी इंडस्ट्री की छवि को खराब बताने पर उन्हें कई सेलेब्स ने ट्रोल भी किया था। साथ ही एकता कपूर ने भी आरोप लगाया कि यह सब कहना उनके लिए सही नहीं था, क्योंकि टीवी ने उन्हें इतनी प्रसिद्धि दिलाई।

राधिका मदान का नया बयान-

अब राधिका ने अपने बयान पर पूरी तरह से यू-टर्न लिया। अभिनेत्री ने कहा मैंने सब कुछ टेलीविजन से सीखा है। जो आप टीवी पर सीख सकते हैं, वह आप कहीं और नहीं सीख सकते। और किसी ने मुझसे ऐसी उम्मीद नहीं की होगी मैंने जिस तरह से काम किया और लोगों ने मुझे प्यार दिया है।

राधिका मदान ने टेलीविजन से फिल्मों में आने के बारे में भी बात की और बताया कि कैसे यह उनके करियर की सबसे बड़ी चुनौती थी। उन्होंने कहा कि उनके पास डेढ़ साल से कोई काम नहीं था और वह अपनी बचत पर जीवन यापन कर रही थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X