"जब मैंने बॉलीवुड के लिए टेलीविजन इंडस्ट्री को छोड़ा, तो लोग मुझ पर हंसते थे"
बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने टेलीविजन छोड़कर फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है और सफल भी रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस राधिका मदान ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि जब उन्होंने टीवी छोड़कर बॉलीवुड में जाने की सोची तो लोग उन पर हंसते थे। बता दें, राधिका ने पटाखा, मर्द को दर्द नहीं होता और अंग्रेजी मीडियम जैसी फिल्मों में काम किया है।
इस वेबसाइट से बात करते हुए राधिका ने कहा, मुझे लगता है कि मैं हमेशा से ही फिल्मों में हीरोइन बनने का सपना देखा करती थी। मैं दिल्ली से हूं मेरा कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं रहा है। लेकिन मेरा यह सपना था कि मैं एक स्टार बनूं। लेकिन कब और कैसे इस बारे में कोई आइडिया नहीं था। मेरी मां मुझ पर हंसती थी। जो किरदार मैंने अंग्रेजी मीडियम में निभाया है वो मेरी लाइफ से काफी मिलता है। मुझे लगता है कि जब तक कोई आपके सपनों पर नहीं हंसता तब तक आप बड़े सपने नहीं देखते।

वहीं, टीवी से फिल्मों में आने के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा- मैंने फिल्मों के लिए टीवी छोड़ने का फैसला किया लोगों ने मुझ पर हंसते हुए कहा कि 'कुछ नहीं होगा'.. लेकिन मैं दूसरों के लिए अपने सपने देखना बंद नहीं करूंगी।
यहां देंखे कलाकार, जो टीवी से फिल्मों में आकर हिट रहे-


Click it and Unblock the Notifications