'पहचान में नहीं आ रही...', सलमान खान की ईद पार्टी लुक को लेकर ट्रोल हुईं Radhika Madan, लोग बोले- सर्जरी...

Radhika Madan Different Look Video Viral: राधिका मदान बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह अपनी बिंदास एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। साथ ही साथ राधिका ने अपने करियर में काफी बेहतरीन फिल्में दी है और खूब नाम भी कमाया है। लेकिन हाल ही में वह काफी चर्चा में आ गई है और उनको सलमान खान की ईद पार्टी में देखा गया था।
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक राधिका मदान का वीडियो जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो में सलमान खान की पार्टी में पहुंचकर राधिका ने खूब जमकर पोज दिए और यहां पर उनका लुक बहुत ही ज्यादा बदला हुआ भी नजर आया। जिसको लेकर अब हर तरफ चर्चा भी हो रही है।
वायरल हो रही इस वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि सलमान खान की ईद पार्टी में राधिका मदान गोल्डन कलर का घाघरा पहने हुए नजर आई। साथ ही उन्होंने डिज़ाइनर इयररिंग्स भी पहने हुए थे। लेकिन इस दौरान उनका चेहरा बहुत ही अलग दिखाई दे रहा था और इसी के चलते अब लोग बातें बनाते हुए नजर आ रहे हैं।
काफी सारे लोगों का कहना है कि राधिका मदान ने कोई चेहरे पर सर्जरी करवाई है। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "ये इन्होंने क्या कर लिया? ये मेकअप है या फिर सर्जरी है?" एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "सारी एक्ट्रेसेस के होंठ और नाक बिल्कुल एक जैसे हो चुके हैं और वह अब पहचान में नहीं आती है।"
अगर हम राधिका मदान के करियर के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि उनको अक्षय कुमार के साथ में फिल्म 'सरफिरा' में देखा गया था। फिल्म में उनके काम की खूब तारीफ भी हुई थी। अब जल्दी ही उनको अनिल कपूर की फिल्म 'सूबेदार' में भी देखा जाने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











