सालों बाद मिला राधिका मदान को ये मौका, कोरोना से बचने का भी तरीका बताया
एक्ट्रेस राधिका मदान ने कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर अपने फैंस को ये तो बता दिया था कि वो मुम्बई से कुछ वक्त के लिए रुक्सत कर रही हैं और कही सीक्रेट हॉलिडे पर निकल रही हैं। हाल ही में एयरपोर्ट के वीडियो से लेकर पूल के बिकनी पोज़ तक शेयर कर, राधिका ने इस बात पर सस्पेंस रखा था कि वो कही जा रही हैं लेकिन कहां ये नही बताया ।
पर आखिरकार घर पर, परिवार वालों के साथ अष्टमी के पावन अवसर पर पूजा में शामिल होकर , राधिका ने ये बता दिया कि वो इस कोरोना के समय कही और नही बल्कि घर पर अपने परिवार के साथ सुकून के कुछ पल बिता रही हैं। जो मौका उनके पास सालों बाद आया हैं।

पिक्चर शेयर कर राधिका कहती हैं कि "घर पर अष्टमी मनाने का मौका ना जाने मुझे कितने सालों बाद मिला हैं "। राधिका दिल्ली की रहवासी हैं और इस वक़्त दिल्ली में भी कोरोना का कहर टूट पड़ा हैं ऐसे में अपने फैंस को डांसिंग वर्कआउट वीडियो की जरिये राधिका इंस्पायर कर रही हैं और कह रही हैं कि " घर पर रहे और सुरक्षित रहें" ।
राधिका मदान को अंग्रेजी मीडियम, पटाखा और मर्द को दर्द नहीं होता जैसे कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। राधिका की आने वाली फिल्म 'शिद्दत' है जिसे लेकर वह खासी उत्साहित हैं।


Click it and Unblock the Notifications











