नेपोटिज्म पर बोलीं राधिका मदान, करण जौहर की इस फिल्म का दिया था ऑडिशन- इस वजह से हुईं रिजेक्ट
इरफान खान की "अंग्रेजी मीडियम" और "पटाखा" जैसी फिल्मों में काम करने वाली राधिका मदान को उनकी एक्टिंग के लिए खूब पसंद किया जाता है। हाल में ही सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड के बाद छिड़ी नेपोटिज्म व आउटसाइडर बनाम इनसाइडर की बहस पर राधिका मदान ने मीडिया इंटरव्यू में जवाब दिया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने भी ये सब फेस किया है।
राधिका मदान का कहना है कि नेपोटिज्म है, इसे नकारा नहीं जा सकता। लेकिन इस पर बार-बार बहस करने से वक्त जाया करना हुआ। इससे अच्छा है कि हम अपने काम पर ध्यान दें। अपनी कला को सुधारें। नेपोटिज्म की बहस को बंद कर अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है।

वहीं राधिका मदान ने आउटसाइडर्स को सलाह भी दी। उन्होंने कहा, मैं खुद एक आउटसाइडर हूं। मैं खुद प्रोड्यूसर्स के पास जाती हूं। ऑडिशन का पता करती हूं। ऐसे ही मैंने पटाखा और अंग्रेजी मीडियम जैसी फिल्में हासिल की। मेरे हिसाब से सभी को ऐसा करना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











