'आइटम सांग..वो भी आधे कपड़ों में..कभी नहीं करूंगी!'
[बॉलीवुड न्यूज] बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे भले ही फिल्मों में बोल्ड किरदार निभाने के लिए जानी जाती हों, लेकिन फिल्मों में आइटम सांग करने करने के पक्ष में वह बिल्कुल नहीं हैं। जी हां, ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि हंटर फेम राधिका ने खुद यह बात कही है कि जिन गानों में हिरोइनों को वस्तु बनाकर पेश किया जाता है, वैसे गानों का हिस्सा मैंं बिल्कुल नहीं बनूंगी।

गंभीर और मजबूत फिल्मों में अभिनय करने वाली राधिका आप्टे कहती हैं कि वह ऐसा आइटम सॉन्ग नहीं करेंगी, जिसमें महिलाओं को उपभोग की वस्तु बनाया जाए। यह पूछे जाने पर कि क्या आप बॉलीवुड में आइटम सान्ग करने की इच्छुक हैं? राधिका ने कहा कि, यह सब इस पर निर्भर करता है कि आइटम नंबर क्या है?
पढ़ें- 'बदलापुर' की इस एक्ट्रेस ने बताया, फिल्मों में सेक्स क्यों है बिकाऊ!
उन्होंने कहा कि, 'यह एक गाना और डांस ही तो है। लेकिन आप अगर एक महिला को उपभोग की वस्तु बनाकर पेश करते हैं और उसमें कम कपड़ों वाला डांस है, तो मुझे यह पसंद नहीं है। मैं इसे नहीं करूंगी।'
याद दिला दें, राधिका हंटर, बदलापुर, शोर इन द सिटी जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वहीं, हाल ही में इनकी न्यूड तस्वीर लीक होने की वजह से भी यह चर्चा में आईं थी। हालांकि, वह राधिका जैसी दिखने वाली किसी और लड़की की तस्वीर थी, जिस पर राधिका ने लोगों को दमदार जवाब भी दिया था।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications












